कुशवाहा कांत पिछले 40 सालों से हिंदी उपन्यास जगत में हैं। उनके कई उपन्यासों को पूर्ण फिल्मों के रूप में चित्रित किया गया है। सेक्स, रोमांस, सस्पेंस और सनसनी से भरपूर ऐसे उपन्यासों की शृंखला जो एक बार पढ़ना शुरू करने के बाद उन्हें लगभग ‘अविश्वसनीय’ बना देती है! अब इस तरह का नवीनतम कुशवाहाकांत उपन्यास: ‘अपना पराया’ एक रोमांचक पठन का आनंद लेने के लिए आपके हाथ में है।
अपना पराया
Hindi Novel Apna paraya : फरसा चलाते-चलाते थक गया था वह। मस्तक पर पसीने की बूंदें उभर आई थीं। बदन पर की निमस्तीन भीग कर लता हो रही थी, फिर भी वह काम करने की धुन में मस्त था।
अभागे गरीब किसानों का जीवन परिश्रम पर ही तो निर्भर है।
नाम था उसका भीखम। वहीं खेत के किनारे एक छोटी सी मड़ैया में रहता था वह। चालीस वर्ष की अवस्था थी। दूर-दूर तक किसानों में उसका नाम था, क्योंकि उसकी फसल बहुत अच्छी हुआ करती थी। वह जाति का काछी था।
फरसा चलाना बंद करके उसने पुकारा—‘बिटिया…! ओ बिटिया…!’
‘आई काका!’ झोंपड़ी में से आवाज आई और मैली-कुचैली साड़ी पहने हुए एक सुंदर सी बालिका झोंपड़ी से बाहर आकर बोली—‘क्या है काका? तमाकू पीओगे क्या?’
‘हां बिटिया एक चिलम भर ला!’ कहकर भीखम खेत की मेंड़ पर बैठकर सुस्ताने लगा।
वह भीखम की बेटी थी। नाम था घटा। घटा जैसे उसके काले केश पैर की एड़ी को चूमते थे। उसके मुख की प्रफुल्लता पौधों की हरियाली को भी मात करती थी। उसके दांत भुट्टे के दानों जैसे चमकते थे, चमाचम! उसकी बड़ी-बड़ी आंखों में शराब जैसी मादकता थी, वाणी में ईख के रस जैसा मिठास था। वह ग्रामीण बाला थी, ग्राम्य-सौन्दर्य की अद्वितीय प्रतिमा थी।
प्रकाशित: 08-04-2022
प्रकाशित: 09-04-2022
प्रकाशित: 10-04-2022
प्रकाशित: 11-04-2022
प्रकाशित: 12-04-2022
प्रकाशित: 13-04-2022
प्रकाशित: 14-04-2022
प्रकाशित: 15-04-2022
प्रकाशित: 16-04-2022
प्रकाशित: 17-04-2022
प्रकाशित: 18-04-2022
प्रकाशित: 19-04-2022
भाग 13 – अपना पराया
प्रकाशित: 20-04-2022
प्रकाशित: 21-04-2022
प्रकाशित: 22-04-2022
प्रकाशित: 23-04-2022
प्रकाशित: 24-04-2022
प्रकाशित: 25-04-2022
प्रकाशित: 26-04-2022
प्रकाशित: 27-04-2022
प्रकाशित: 28-04-2022
प्रकाशित: 29-04-2022
प्रकाशित: 30-04-2022
प्रकाशित: 01-05-2022
प्रकाशित: 02-05-2022
प्रकाशित: 03-05-2022
प्रकाशित: 04-05-2022
प्रकाशित: 05-05-2022
प्रकाशित: 06-05-2022
प्रकाशित: 07-05-2022
प्रकाशित: 08-05-2022
प्रकाशित: 09-05-2022
प्रकाशित: 10-05-2022
प्रकाशित: 11-05-2022
