A split-screen image of Indian singer Arijit Singh performing live on stage. He is wearing a pale yellow kurta and a Nehru jacket, playing an acoustic guitar and singing into a microphone wrapped in colorful tap
Arijit Sing Performance

Summary: अरिजीत सिंह ने किया कमबैक, परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले फैंस को चौंकाया ये बात कहकर!

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपने पहले लाइव शो से धमाकेदार वापसी की। परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले अरिजीत ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उन्हें थोड़ी घबराहट हो रही थी।

Arijit Singh Comeback Performance: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में फिर से मंच पर परफॉर्म किया। रविवार को उनका लाइव शो हुआ, जिसमें उनकी मीठी आवाज सुनने के लिए बहुत सारे लोग आए। लोग उनके गाने सुनकर बहुत भावुक हो गए। अब इस परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह अरिजीत का सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद पहला लाइव शो था। इस शो में उन्होंने सितार वादक अनुष्का शंकर और तालवादक बिक्रम घोष के साथ मिलकर करीब 20 मिनट तक परफॉर्म किया, जो सभी के लिए एक खास और यादगार पल था। लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से पहले अरिजीत सिंह ने ऐसा कुछ कहा कि सुनकर फैंस काफी हैरान रह गए। तो चलिए जानते हैं, आखिरकार सिंगर ने क्या कहा।

अरिजीत सिंह के शो का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जब सितार वादक अनुष्का शंकर ने अरिजीत को मंच पर बुलाया तो सिंगर फैंस से कहते हैं- “मैं बहुत घबराया हुआ हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद।” इसके अलावा, उन्होंने लंदन में अनुष्का के घर जाकर उनसे मिलने और साथ में म्यूजिक बनाने को लेकर भी बात की। इसके बाद अरिजीत ने अनुष्का और बिक्रम घोष के साथ मिलकर बंगाली गाना “माया भोरा राती” गाया। बता दें कि इस गाने को मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने गाया था और महान पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। 

अरिजीत सिंह ने स्टेज से लंदन में अनुष्का शंकर के घर का एक खास अनुभव बताया। उन्होंने बताया कि दोनों ने साथ मिलकर संगीत बनाते हुए बहुत अच्छे पल बिताए। कार्यक्रम में उन्होंने ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ नाम का एक गीत भी साथ में गाया, जिसे अनुष्का शंकर ने बनाया था और पहले नोरा जोन्स के साथ गाया गया था।

अनुष्का शंकर ने खुद इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने साथ में लिखा, ‘बाद में बहुत कुछ कहने को होगा, लेकिन अभी के लिए, मेरा दिल बहुत खुश है!!! अरिजीत सिंह को मेरे पिता के शायद ही कभी सुने गए बंगाली गाने में जानू फूंकते हुए सुनना और फिर कोलकाता में अपना नया संगीत साझा करना, यह सब बहुत खास और यादगार था।’

अरिजीत सिंह के सिंगिंग शो को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने उन्हें ‘प्योर टैलेंट’ बताया। एक यूजर ने तो लिखा, “अरिजीत को सुनना ऐसा है जैसे सारी दुनिया की फिक्र भूल जाओ। आप यूं ही गाते रहिए।”

27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की बात कही। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया और बताया कि अब वे नए फिल्मी गाने नहीं गाएंगे। 38 साल के अरिजीत ने कहा कि यह फैसला उन्होंने जल्दी नहीं लिया, बल्कि अच्छे से सोच-समझकर किया है। उन्होंने ये भी बताया कि वे सिर्फ फिल्मों के गाने छोड़ रहे हैं, लेकिन संगीत से उनका प्यार और क्रिएटिविटी वे दूसरी तरह से जारी रखेंगे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...