Arijit Singh Viral News: वो कहते हैं न पेड़ जितना घना होता है वो उतना ही झुका हुआ होता है। उसका जीता- जागता उदाहरण गायक अरिजीत सिंह हैं। बॉलीवुड म्यूजिक में वो एक जाना- माना नाम हैं। पिछले कुछ सालों में वो एक बेहतरीन कलाकार के तौर पर उभरे हैं। लेकिन वो एक इंसान के तौर पर भी लाजवाब हैं। हाल ही में उनका म्यूजिकल कंसर्ट दुबई में हुआ। अरिजीत अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक गा रहे थे। लेकिन अचानक उन्होंने गाते-गाते अपनी परफॉर्मेंस रोक दी और फ्रंट सीट पर बैठी माहिरा खान से इसलिए माफी मांगी कि वो उनको नहीं पहचान पाए थे।
Also read : टेलर स्विफ्ट, रिहाना और एमिनेम को पीछे छोड़ सबके चहेते बने अरिजीत: Arijit Singh News
विडियो हो रहा है वायरल
इस संदर्भ में इन दिनो एक विडियो वायरल हो रहा है। यह कंसर्ट का विडियो है। इसमें अरिजीत यह कहते नजर आ रहे हैं कि आप लोग हैरान हो रहे होंगे, क्या मुझे बताना चाहिए। मुझे बहुत अच्छे तरीके से खुलासा करना चाहिए। क्या हम वहां कैमरा कर सकते हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं। इस इंसान को पहचानने के लिए, फिर याद आया कि मैंने उसके लिए गाना गाया था। देवियों और सज्जनों, माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी थी, सोचो मैं उनका गाना जालिमा गा रहा था और यह उनका गाना है और वह गा रही थीं और मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मैं माफी चाहता हूं मैम, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह सब सुनने के बाद माहिरा ने भी बहुत खूबसूरत अंदाज से अरिजीत को इशारों में ही बहुत कह दिया। इस विडियो के वायरल होने के बाद लोग अरिजीत के सादगी के भी फैन हो चुके हैं।
एक सिंपल जिंदगी जीते हैं अरिजीत
अरिजीत अपनी सादा जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। वे जब परफॉर्म करते हैं तब वे जरुर एक सिंगर के तौर पर सामने आते हैं। लेकिन जब वह अपने घर होते हैं तो वह एक ऐसे इंसान की जिंदगी जीते हैं जैसे हम और आप।वो बंगाल के मुर्शिराबाद के रहने वाले हैं। यह आज भी अपने उसी पुराने घर में रहते हैं। उनके पास कोई लग्जरी गाड़ी नहीं है। उनकी पास एक नॉर्मल कार है। वो अक्सर अपने घर का सामान लेने के लिए स्कूटी से आते जाते हैं। उनकी400 करोड़ की नेटवर्थ है और वो एक एनीजीओ भी चलाते हैं। उनके खुद के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। वो गरीब बच्चों की अंग्रेजी की ट्यूशन भी देते हैं।
