30 Best Akbar Birbal Story in Hindi
इंटरनेट पर वैसे तो हर रोज लाखों कहानियां आती रहती हैं लेकिन जो मजा अकबर—बीरबल की कहानियों को पढ़कर आता है वो शायद ही दूसरी कहानियों में आता है। अकबर—बीरबल की कहानियां लोगों को गुदगुदाने के साथ ही उनका मनोरंजन भी करती हैं। अकबर के नौ रत्नों में से एक बीरबल ने अपनी बुद्धिमता से अकबर के दरबार में कई पेचीदा मामलों को सुलझा कर राजा का मान बढ़ाया था। बेशक ये कहानियां पुरानी है लेकिन इनका महत्व आज भी है। हर मां—बाप की चाहत होती है कि उनका बच्चा जन्म से ही बुद्धिमान बनें अगर आपकी भी यही चाहत है तो आज से ही अपने बच्चों को अकबर—बीरबल की कहानियां पढ़ने की आदत डलवाएं। यहां आपको अकबर—बीरबल से जुड़ी कई ऐसी कहानियां पढ़ने को मिल जाएंगी जिसे आपके बच्चे का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वह भविष्य में अपने जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले आसानी से ले पाएंगे। ये कहानी रोचक होने के साथ—साथ मनोरंजक भी हैं।
1. मालिक और गुलाम – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक दिन दिल्ली का कोतवाल दो आदमियों को लेकर बादशाह अकबर के दरबार में आया।बादशाह के पूछने पर उसने बताया, ‘जहाँपनाह, ये दोनों आदमी आपस में लड़ रहे थे। काजी जी इन दोनों के झगड़े का फैसला नहीं कर पाए हैं। इसलिए मैं इन्हें यहाँ लाया हूँ।’
बादशाह को बताया गया कि ये दोनों व्यापारी हैं। बादशाह ने दोनों को देखा और उनसे झगड़े का कारण पूछा। उनमें से एक ने बताया, ‘जहाँपनाह! मैं एक सौदागर हूँ। मेरा नाम शेरअली है। मैं पाँच साल से ज्यादा समय से दिल्ली में रहता हूँ। दिल्ली में आने से पहले मैं अफगानिस्तान read more
2. मोम का शाहजादा – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक बार अकबर और बीरबल बाग में घूम रहे थे। अकबर अपनी गोदी में पोते को लिए हुए थे।
तभी अकबर ने बीरबल को चिढ़ाने के लिए कहा, ‘बीरबल, तुम हिंदुओं के भगवान सचमुच अजीब हैं।’
बीरबल ने सोचा कि बादशाह अकबर इस्लाम की जितनी इज्जत करते हैं, उतना ही हिंदू धर्म का भी आदर करते हैं। ये मुझे चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी उन्होंने बादशाह से पूछा, ‘क्या हुआ महाराज, कुछ हम भी तो सुनें।’‘तुम अपने कृष्ण को देख लो। जब भी उनके भक्त उनसे सहायता माँगते हैं, वे खुद दौड़े चले आते हैं। क्या उनके पास read more
3. घड़ा-भर अक्ल – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक बार अकबर के दरबार में लंका नरेश का दूत आया। उसने बादशाह से अनोखी प्रार्थना की, ‘जहाँपनाह, आपके दरबार में एक-से-एक ज्यादा अक्लमंद मौजूद हैं। हमारे नरेश ने आपके दरबार से घड़ा भरकर अक्ल लाने के लिए भेजा है।’
दरबारियों में तरह-तरह की चर्चाएँ होने लगीं। किसी ने कहा, ‘कितनी बेतुकी माँग है? कोई अक्ल भी घड़े में मिलती है क्या?’कोई बोला, ‘लंका नरेश हमें नीचा दिखाना चाहते हैं।’
किसी ने कहा, ‘इस गुत्थी को कोई भी नहीं सुलझा सकता। बीरबल भी नहीं।’ बादशाह अकबर ने बीरबल की ओर देखा। बीरबल समझ गए कि read more
4. दस महामूर्ख – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह अकबर अनेक बार बीरबल से अजीब-अजीब फरमाइशें किया करते थे। एक दिन बादशाह ने बीरबल को एक विचित्र आदेश दिया, ‘बीरबल, मुझे शहर के दस महामूरों से मिलवाओ। इस काम के लिए मैं तुम्हें एक महीने का समय देता हूँ।’
बीरबल ने बादशाह को सिर झुकाया और कहा, ‘यह तो कोई बड़ी बात नहीं है, जहाँपनाह। जल्दी ही मैं आपकी मुलाकात दस महामूरों से करवाऊँगा।’
इसके बाद बीरबल मूों की खोज में निकल गए। वह अपने घोड़े पर बैठकर चले जा रहे थे कि उन्होंने एक विचित्र दृश्य देखा। एक व्यक्ति अपने घोड़े पर बैठा हुआ जा रहा था। उसके पास लकड़ियों का एक गट्ठर था। किंतु उसने गट्टे को घोड़े की पीठ पर लादने के बजाय read more
5. धूर्त नाई – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह अकबर के दरबार में नौ प्रसिद्ध विद्वान थे। इनमें बीरबल सबसे अधिक विनोदी थे। वे गजब के हाजिरजवाब थे।
इसी कारण अकबर उन्हें सबसे ज्यादा चाहते थे। कुछ लोग ऐसे भी थे, जो बीरबल की प्रसिद्धि से परेशान रहते थे। वे किसी-न-किसी तरह बीरबल को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे।
एक बार उनमें से किसी ने बीरबल की जान लेने का षड्यंत्र रचा। इस काम के लिए वे बादशाह के नाई के पास गए। उन्होंने नाई से कहा, ‘हज्जाम साहब, हमें आपकी मदद की आवश्यकता है। आप हमारी थोड़ी मदद कर दें। हम आपको सोने से read more
6. सिर के बाल मुंड़वा दूंगा – Best Akbar Birbal Story in Hindi

दिल्ली नगर में एक बड़े प्रतिष्ठित और विद्वान पंडित रहते थे। उनके श्रेष्ठ आचरण के कारण दरबार में उनका बड़ा मान-सम्मान था। पंडित जी बिना समझे किसी काम में हाथ नहीं डालते थे और जिस बात को अपने मुख से कह देते, उसका पूरी तरह पालन करते थे। इस कारण मित्र समुदाय उनसे हमेशा खुश रहता। एक दिन जब पंडित जी चौके में बैठकर भोजन करने बैठे तो परोसकर रखे गए खाने में एक बाल निकला। इस पर वह अपनी पत्नी से बोले–
‘देखो, आज तो मैं तुम्हारी पहली भूल के कारण तुम्हें क्षमा करता हूँ। किंतु भविष्य में ऐसी असावधानी करोगी या भोजन में एक भी बाल निकलेगा तो तुम्हारे सिर के बाल मुंड़वा दूंगा।’ वह बेचारी अपनेread more
7. हम क्या नहीं कर सकते – Best Akbar Birbal Story in Hindi

अकबर ने पूछा, ‘ऐसा कौन-सा काम है, जिसे मैं नहीं कर सकता?’
एक दरबारी ने उत्तर दिया, ‘हुजूर का इकबाल बुलंद है-आप सब कुछ कर सकते हैं। बस, सूरज, चाँद और दुनिया नहीं बना सकते।’ ‘हुजूर के वश में मौत नहीं है।’
‘हुजूर सब कुछ कर सकते हैं, बस अन्याय नहीं कर सकते।’ अकबर ने सभी बातों को ध्यान से सुना और उन पर विचार किया।
परंतु वे किसी की बातों से संतुष्ट नहीं हुए। अंत में उन्होंने बीरबल से पूछा, ‘बीरबल, तुम बताओ। हम क्या नहीं कर सकते?’ ‘जहाँपनाह read more
8. आधी धूप, आधी छाँव – Best Akbar Birbal Story in Hindi

दरबार के दूसरे लोग बीरबल से जलते तो थे ही। वे ऐसे अवसर की प्रतीक्षा करते रहते थे कि कब बादशाह को बीरबल के खिलाफ भड़काएँ। ऐसे अवसर उन्हें मिल भी जाते थे।
एक बार लोगों के कहने से बादशाह ने कहा, ‘बीरबल, तुम्हारी शिकायत मिली है।’ ‘जी।’‘लोग कहते हैं बीरबल इतना गुणी नहीं है, जितना सरकारी कोष से धन प्राप्त करता है।’ ‘जी।’ ‘क्या यह सच है?’
‘जी।’ ‘यानि तुम स्वीकार करते हो?’ ‘जी।’ ‘क्या जी-जी करते जा रहे हो! क्या तुम मानते हो कि तुम मूर्ख हो?’ ‘जी, हाँ।’ ‘जब तुम मूर्ख हो तो क्यों सरकारी खजाने पर बोझ बने हो, छुट्टी करो।’
‘मर्जी है आपकी, जहाँपनाह!’ ‘ठीक है एक महीने के लिए हमread more
9. अकबर भारत – Best Akbar Birbal Story in Hindi

अकबर की इच्छा हुई कि कोई ऐसा ग्रंथ लिखा जाए, जिससे उसका नाम अमर हो जाए। जब उसने महाभारत सुना था तो इच्छा हुई कि महाभारत की तरह ही अकबरभारत लिखा जाना चाहिए।
उन्होंने अपनी इच्छा बीरबल के सामने प्रकट कर दी। बीरबल ने कहा, ‘आप क्या नहीं कर सकते!’ इस पर बादशाह ने आदेश दिया–
‘ठीक है, लिख दो।’ ‘इसमें बहुत खर्च आएगा।’ बीरबल ने बताया। ‘वो खजाने से ले सकते हो।’ बादशाह ने स्वीकार किया। बीरबल ने खजाने से धन लिया और उसे पुण्य कार्यों में खर्च कर दिया। उन्होंने अकबरभारत लिखने के लिए छ: मास का समय ले लिया। छ: मास के बाद read more
10. पगड़ी-प्रतियोगिता – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक दिन सभा में बैठे बादशाह अकबर ने बीरबल की पगड़ी बाँधने की कला की प्रशंसा की। उसी सभा में मुल्ला दोप्याजा बादशाह का एक मुँहलगा सरदार था। वह बीरबल की प्रशंसा बादशाह से न सुन सका। मन-ही-मन अपने अपमान से चिढ़कर मुल्ला ने कहा, ‘इसमें कौन-सी बड़ी बुद्धिमानी है, जिसकी इतनी बड़ाई हो रही है? इससे कहीं अच्छी पगड़ी तो मैं बाँध सकता हूँ।’
बादशाह ने प्रसन्न होकर दूसरे दिन मुल्ला को अपनी कला प्रदर्शित करने को कहा। उस दिन के आवश्यक कार्यों को निपटाकर बादशाह महल में चले read more
11. बीरबल की खिचड़ी – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक दिन बादशाह ने बीरबल से पूछा, ‘क्यों बीरबल हमारे राज्य में कोई ऐसा भी है, जो सर्दियों की इस रात में बाहर पानी में खड़ा रहे?’
बीरबल ने बताया, ‘जहाँपनाह! ऐसे बहुत लोग हैं।’ बादशाह को बीरबल की बात पर विश्वास न हुआ। उन्होंने आश्चर्य के साथ पूछा- ‘साबित कर सकते हो?’
बीरबल बोले, ‘जी, हाँ।’ ‘तो फिर हमें ऐसा आदमी दिखाओ।’ बादशाह ने कहा। ‘कल दिखाऊँगा।’ बीरबल ने विनम्रता के साथ कहा।अगले दिन बीरबल ने read more
12. तोता मर गया – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक आदमी तोते पकड़कर उन्हें पढ़ाने-सिखाने के बाद किसी बड़े आदमी को भेंट करके इनाम पाने का धंधा करता था।
एक दिन उसे एक बड़ा सुंदर तोता मिला। उसने तोते को पढ़ाया। और उसे इंसानी बोली सिखाई। उस आदमी ने वह तोता बादशाह अकबर को भेंट करके बड़ा अच्छा इनाम पाया।
बादशाह ने तोते की देख-रेख के लिए एक आदमी रख लिया। उसे आज्ञा दी कि यदि तोता मर गया तो तुम्हें सूली पर चढ़ा दिया जाएगा, जो read more
13. गरीब की आह – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक दिन तुर्किस्तान के बादशाह को अकबर की बुद्धि की परीक्षा लेने का विचार हुआ। उसने एक एलची को पत्र देकर कई सिपाहियों के साथ दिल्ली भेजा। पत्र का आशय यह था-‘अकबरशाह! हमारे सुनने में आया है कि आपके भारतवर्ष में कोई ऐसा पेड़ उत्पन्न होता है, जिसके पत्तों के खाने से मनुष्य की आयु बड़ी होती है। यदि यह बात सच्ची है तो मेरे लिए उस वृक्ष के थोड़े पत्ते भेज दें।’
बादशाह पत्र पढ़कर सोच में पड़ गया। फिर कुछ देर तक बीरबल से सलाह करके सिपाहियों सहित उस एलची को कैद कर एक मजबूत किले में बंद कर लिया। इस प्रकार read more
14. दो मुट्ठी जाड़ा – Best Akbar Birbal Story in Hindi

कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। लोग ठंड से ठिठुर रहे थे। आग और ऊनी कपड़े ही सुहाते थे। बादशाह ने बीरबल से पूछा, ‘तुम बता सकते हो, जाड़ा कितना है?’ बीरबल चकरा गया । उन दिनों मीटर आदि तो थे नहीं। आजकल तो मौसम को नापने के यंत्र हैं।
बादशाह ने पूछा, ‘जाड़ा कितना है?’ बीरबल सोच रहे थे कि क्या उत्तर दें। तभी उनकी नजर बाहर ठंड से सिकुड़े उस व्यक्ति पर पड़ी, जिसकी मुट्ठियाँ ठंड के कारण read more
15. सबसे चतुर बनिया – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक बार बादशाह अकबर ने दरबार में पूछा, ‘बताओ, सबसे चतुर कौम कौन-सी है?’
मुल्ला दोप्याजे तथा अन्य लोगों ने अपनी-अपनी जातियों को होशियार बताया। जब बीरबल से पूछा गया तो उसने बताया, ‘जहाँपनाह, सबसे चतुर बनिया होता है। बनिए से चालाक कौम कोई नहीं होती।’ ‘कैसे?’ बादशाह ने पूछा।
‘बनिया कभी किसी की बुराई नहीं ले सकता। जैसा मुँह होता है, वह वैसी ही बात करता है।’ बीरबल ने बताया। ‘सिद्ध करके दिखाओ।’ जी अच्छा ।’ बीरबल ने सात-आठ बनियों को बुलवा read more
16. मनहूस – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बीरबल ने कहा, ‘जी, बहुत से लोग मनहूस होते हैं।’ बादशाह ने आज्ञा दी, ‘एक मनहूस आदमी मेरे सामने पकड़कर लाओ।’बीरबल एक आदमी को पकड़कर लाया और बादशाह से बोला, ‘यह आदमी मनहूस है।’ ।
बादशाह को उस दिन बहुत परेशानियाँ हो रही थीं, इसलिए बादशाह को क्रोध आ गया और उन्होंने उस व्यक्ति को फाँसी का आदेश दे दिया।जब फाँसी का आदेश हो गया तो बीरबल ने read more
17. चुडैल और अप्सरा – Best Akbar Birbal Story in Hindi

‘जी हाँ, मैं आपको अप्सरा और चुडैल दोनों दिखा दूंगा।’ ‘कब?’ ‘बहुत जल्दी ।’ ‘न दिखा सके तो सजा मिलेगी।’
‘बीरबल बुद्धिमान तो थे ही, उन्होंने विचार किया और एक गरीब कुलीन मेहनती किसान की स्त्री और एक खूबसूरत स्त्री को अपने साथ लिया और दरबार में हाजिर हो गए।
‘बीरबल, यह क्या तमाशा है?’ ‘हुजूर, ये अप्सरा और चुडैल हैं।’ ‘क्या बात करते हो?’ यह साँवली स्त्री अप्सरा है और read more
18. बैल का दूध – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह को एक बार सनक हुई कि उन्हें बैल का दूध चाहिए और उन्होंने वह काम सौंप दिया बीरबल को। बीरबल की बुद्धि की परीक्षा या अनोखे उत्तर या मनोरंजन के लिए ही वे अजीब सवाल उठा दिया करते थे।
‘बैल का दूध?’ बीरबल चौंके। ‘हाँ।’
‘लेकिन हुजूर, दूध तो गाय देती है।’ ‘इस बात को सब जानते हैं, तुम नई बात नहीं बता रहे हो। हमें बैल का दूध चाहिए और वह तुम लाओ।’ बादशाह ने आदेश दिया। ‘ठीक है, ला देंगे।’ बीरबल नेread more
19. छोटी रजाई – Best Akbar Birbal Story in Hindi

अकबर के दरबार में ऐसे कई लोग थे, जो बीरबल से जलते थे। इस बार उन लोगों ने बादशाह से कहा, ‘जिस काम को बीरबल करता है, उसे हम भी कर सकते हैं।’
बादशाह मुस्कराए और बोले, ‘ठीक है, तुम लोग कर सकते हो। मैं तुम लोगों का इम्तहान लूँगा।’ ‘लीजिए शौक से। हम मूर्ख नहीं हैं। ’बीरबल छुट्टी पर थे। उन लोगों की परीक्षा लेने के लिए बादशाह ने दो हाथ लंबी एक रजाई मँगवाई और उन लोगों से कहा, ‘हम लेट जाएँगे और तुम read more
20. अपराधी कौन – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक औरत एक आदमी को लेकर बादशाह अकबर के दरबार में उपस्थित हुई और अपना दुखड़ा रोने लगी, ‘हुजूर, मैं लुट गई, इस आदमी ने मेरे सारे गहने लूट लिए हैं, अब आप ही इंसाफ करें।’
‘तुम अपनी सफाई में कुछ कहना चाहते हो?’ अकबर ने उस आदमी से पूछा।
‘गरीबपरवर, मैं बेगुनाह हूँ! मैंने कोई अपराध नहीं किया है। हुजूर, मैं एक परदेसी हूँ, आपसे मिलने की इच्छा रखता था। इस औरत ने आपसे मिलवाने का वादा किया और यहाँ लाकर मुझे read more
21. बीरबल ही दीवानी के योग्य – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह अकबर की बेगम ने जिद पकड़ ली कि उनके भाई को दिल्ली का दीवान बना दिया जाए और बीरबल को दीवान के पद से हटा दिया जाए। बादशाह अकबर ने बेगम को बहुत समझाया और कहा कि हम उनके भाई को कोई दूसरा पद दे देते हैं, किंतु बेगम नहीं मानीं।
हारकर बादशाह बोले, ‘ठीक है बेगम! कल हम तुम्हारे भाई को अपने साथ ले जाएँगे और उसे परखेंगे। यदि वह इस पद के योग्य लगा तो हम उसे दीवान बना देंगे।’
बेगम शांत हो गईं। उसे अपने भाई की read more
22. कौन मूर्ख, कौन समझदार – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह अकबर ने भरे दरबार में बीरबल से पूछा, ‘इस दुनिया में किस बिरादरी के लोग मूर्ख होते हैं? और किस बिरादरी के लोग समझदार?’
‘हुजूर! सीधी-सी बात है, मूर्ख होते हैं मुल्ला और समझदार होते हैं बनिए या व्यापारी।’ बीरबल ने जवाब दिया।
‘यह तुम कैसे कह सकते हो? मुल्ला तो पढ़-लिखकर धर्म-कर्म का काम देखने वाले होते हैं।’ बादशाह ने आश्चर्य के साथ कहा। ‘हुजूर, कुछ खर्च होगा किंतु मैं साबित कर दूंगा। लेकिन हमारी एक शर्त है read more
23. बेवकूफी की सजा – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक बार अकबर की ओर से बीरबल किसी शाही दावत में गए हुए थे। अगले दिन जब बीरबल दरबार में लौटे तो बादशाह ने उनसे शाही दावत और उसमें बने भोजन के बारे में पूछा। बीरबल उस दावत में बने पकवानों का वर्णन कर ही रहे थे कि अचानक बादशाह अकबर को कोई और काम याद आ गया और उन्होंने बीरबल को उस काम में लगा दिया।
इस तरह शादी दावत का वर्णन अधूरा रह गया।कुछ दिन बीतने के बाद अचानक बादशाह अकबर को याद आया कि उस दिन शाही दावत read more
24. जंगल का राक्षस – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह अकबर को बीरबल से मजाक करने की सूझी। उन्होंने एक दाँता बनवाया और उसे इस तरह का रूप दिया कि पता न चले कि वह दाँता है और जो भी उसमें हाथ डाले उसका हाथ फँस जाए। बादशाह ने उसमें एक सेब रख दिया। जब बीरबल आए तो उन्होंने वह सेब उनसे मँगवाया।
बीरबल ने जैसे ही सेब की तरफ हाथ बढ़ाया उनका हाथ उस दाँते में फँस गया। बादशाह अकबर जोर-जोर से हँसने लगे। बीरबल समझ गए कि यह बादशाह की चालाकी है।बादशाह ने बीरबल के हाथ को दाँते से छुड़ाते हुए कहा read more
25. जोरू का भाई – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह अकबर के साले साहब हर बार बीरबल से मात खाने के बाद भी दीवान बनने के सपने देखते रहते थे और इसके लिए वह अपनी बहन से कहते और बहन अपने मियाँ यानी बादशाह से। अब पत्नी का भाई होने के कारण बादशाह को हर बार उसका एक नया इम्तहान लेना पड़ता था।
इस बार भी जब साले साहब ने स्वयं को दीवान बनाने के लिए कहा तो बादशाह ने उसे एक कोयले का टुकड़ा देते हुए कहा, ‘इस कोयले के टुकड़े को यदि तुम तीन दिन के अंदर दस हजार रुपए में बेच दोगे तो मैं तुम्हें read more
26. अकबर का सवाल – Best Akbar Birbal Story in Hindi

दरबार में एक दिन बीरबल उपस्थित नहीं था, इसलिए कई दरबारी बीरबल की बुराइयाँ करने लगे। उनमें से चार दरबारियों से, जो बीरबल के खिलाफ कुछ अधिक ही जहर उगल रहे थे, बादशाह अकबर ने एक सवाल पूछा, ‘इस संसार में सबसे बड़ी चीज क्या है?’
उन चारों की बोलती बंद हो गई, तब अकबर ने उन्हें सीधा करने के उद्देश्य से फिर कहा, ‘तुम चारों तो बहुत समझदार हो, जल्दी बताओ, वरना चारों को फाँसी की सजा दे दूंगा। ’फाँसी की बात सुनकर उनके चेहरों पर हवाइयाँ उड़ने लगीं। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दें। कोई खुदा को सबसे बड़ा बताता तोread more
27. दो सवाल, एक जवाब – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह अकबर ने बीरबल से दो प्रश्न पूछे, ‘आदमी बीमार क्यों हुआ? साग अच्छा क्यों नहीं बना?’
‘जनाब, सोया न था।’ बीरबल ने उत्तर दिया। अर्थात आदमी सोया (नींद) नहीं था तथा सोया (साग) न था। दो प्रश्नों का एक ही उत्तर सुनकर अकबर बहुत खुश हुए। उन्होंने फिर से दो प्रश्न किए और एक ही उत्तर देने को कहा।
प्रश्न थे–दीवार क्यों न बन सकी? धन क्यों चोरी हुआ?
’‘राज नहीं था।’ बीरबल ने जवाब दियाread more
28. रमजान – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक दिन बादशाह ने पूछा, ‘कोई बता सकता है, रमजान खुश होकर आता-जाता है अथवा दुखी होकर आता-जाता है?’ ‘खुश होकर।’ एक मुल्ला बोल पड़े।
‘हाँ जी, वह खुशी से आता है और फिर जाता भी खुशी से है।’ ‘कैसे कह सकते हो कि वह खुशी से जाता है, खुशी से आता है।’ अब सब चुप थे।
बीरबल तब तक उत्तर न देते थे जब तक read more
29. तीन खूबियाँ – Best Akbar Birbal Story in Hindi

एक बार अकबर बादशाह ने बीरबल से पूछा, ‘क्या तुम हमें तीन तरह की खूबियाँ एक ही आदमी में दिखा सकते हो?’बीरबल ने उत्तर दिया, ‘जी हुजूर, पहली तोते की, दूसरी शेर की और तीसरी गधे की। परंतु आज नहीं, कल।’
बादशाह ने कहा, ‘ठीक है, तुम्हें कल तक का समय दिया जाता है। लेकिन कल के बाद नहीं। ’अगले दिन दरबार में एक व्यक्ति को पालकी में डालकर लाया गया। बीरबल ने उसे पालकी से बाहर निकाला। बाहर निकालकर उस आदमी को read more
30. कुत्ता और जवाई – Best Akbar Birbal Story in Hindi

बादशाह ने एक दिन पूछा, ‘सबसे कृतज्ञ कौन और सबसे कृतघ्न कौन है?’
बीरबल ने कहा, ‘इसका उत्तर मैं दरबार में दूंगा।’ कई दिनों के बाद बीरबल दरबार में दो प्राणियों को लाया। उनमें एक कुत्ता था और दूसरा जंवाई।
बादशाह ने पूछा, ‘ये कौन हैं? और यह कुत्ता क्यों लाए हो?’ बीरबल ने उत्तर दिया, जहाँपनाह! ‘एक कृतज्ञ है और दूसरा कृतघ्न है।’ ‘मतलब समझाओ।’ ‘ये कुत्ता read more
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
