common reasons of misunderstanding between saas bahu
common reasons of misunderstanding between saas bahu

Overview: सास-बहू के बीच होने वाली गलतफहमियां

अक्सर सास-बहू के बीच कुछ बातों की वजह से गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। हालांकि, इससे बचने के लिए कुछ तरीके आजमाएं।

Saas Bahu Relationship: रिश्तों को संभालना इतना भी आसान नहीं होता है। अक्सर रिश्तों में गलतफहमी की दरार आ जाती है और ऐसे में उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। कभी-कभी ऐसा सास-बहू के रिश्ते में भी देखने को मिलता है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें एक साथ कई रंग देखने को मिलते हैं। इस रिश्ते में प्यार से लेकर इज्जत और थोड़ी नोकझोंक भी होती है। लेकिन कभी-कभी सास और बहू के बीच गलतफहमियां भी पैदा होने लगती हैं। इससे ना केवल उनके बीच तनातनी पैदा होती है, बल्कि इसका असर पूरे घर के माहौल में भी देखने को मिलता है। 

सोचिए, अगर बहू थोड़ा देर से उठे तो सास को लग सकता है कि उसे घर की जिम्मेदारियों की परवाह ही नहीं है। वहीं, अगर सास जरा-सी भी पजेसिवनेस दिखाए तो बहू को लग सकता है कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में बेवजह दखल दिया जा रहा है। शुरुआत में ऐसी बातें बेहद मामूली लगती हैं और इसलिए अक्सर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर समय रहते इन अनसुलझे मुद्दों को सुलझाया ना जाए तो इससे रिश्ते में दूरियां कब बढ़ने लगती हैं, इसका हमें अहसास तक नहीं होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतफहमियों के बारे में बता रहे हैं, जो सास-बहू के रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं-

Misconceptions about housework
Misconceptions about housework

अक्सर घर में घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर सास-बहू के बीच गलतफहमियां पैदा होने लगती हैं। अगर बहू देर से सोकर उठती है तो ऐसे में सास को लग सकता है कि वह अपनी उम्र की वजह से जल्दी थक जाती हैं, लेकिन फिर भी बहू को घर की जिम्मेदारियों की परवाह ही नहीं है। वहीं दूसरी ओर, बहू की यह सोच होती है कि नई-नई शादी के बाद वह अभी माहौल को समझ रही है। इसलिए, अगर कभी वह देर से उठती है तो इसका मतलब ये नहीं कि वह काम से भाग रही है। इस तरह अगर देखा जाएं तो दोनों ही अपनी जगह सही हैं, बस वे एक-दूसरे की हालत को समझने की कोशिश कम करती हैं।

ऐसे निकालें हल- ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि दोनों अपनी बात खुलकर बताएं और एक-दूसरे के प्वॉइंट को समझने की कोशिश करें। साथ ही, दोनों अपने कंफर्ट के आधार पर काम का बंटवारा भी कर सकते हैं।

Misunderstandings arise regarding the son
Misunderstandings arise regarding the son

शादी के बाद पुरूष को अपनी मां और पत्नी दोनों को समय देना होता है, लेकिन इस चक्कर में अक्सर सास-बहू के बीच गलतफहमी पैदा हो जाती है। जहां सास को लगता है कि पहले बेटा मुझसे रोज़ बातें करता था, अब तो ज्यादातर बहू के साथ ही व्यस्त रहता है। उसे अब मेरी परवाह नहीं है। वहीं दूसरी ओर, बहू के मन में यह ख्याल आता है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाना चाहती है, लेकिन मम्मी जी हर बात में दखल देती हैं। शायद वो उसे अपनाना ही नहीं चाहती हैं। इससे घर में बहुत अधिक तनातनी का माहौल पैदा हो जाता है।

ऐसे निकालें हल- इस स्थिति में पुरूष को बैलेंस बनाना सीखना होगा। उसे मां के साथ अलग समय और पत्नी के साथ अलग समय बिताने की कोशिश करनी होगा। जहां बहू खुद पति को प्रोत्साहित करें कि वह अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम बिताए। वहीं, सास को ये समझना होगा कि अब उनके बेटे की जिंदगी में एक नया रोल भी आ गया है, इसलिए अब उसे अपनी पत्नी को भी समय देना है।

Generational differences and conflicts of opinion
Generational differences and conflicts of opinion

सास और बहू की पीढ़ी में फर्क होता है, इसलिए उनकी सोच, रहन-सहन व जीवन जीने के तरीके में भी अंतर होता है। यही अंतर कभी-कभी गलतफहमी पैदा कर देता है। अमूमन सास की यह सोच होती है कि शादी के बाद बहुओं को थोड़ा पारंपरिक तरीके से रहना चाहिए। वह भी हमेशा ही ऐसे ही रहती आई थीं। वहीं, बहू की सोच होती है कि इज्जत का मायना कपड़ों से तय नहीं होता। अगर वह जींस पहन रही है या फिर मॉडर्न और वर्किंग है तो इसका मतलब ये नहीं कि वह बड़ों की इज़्ज़त नहीं करती। वह तो बस अपनी पहचान बनाए रखना चाहती है।

ऐसे निकालें हल- ऐसे में बीच का रास्ता निकालना सबसे अच्छा माना जाता है। आप दोनों आपस में बात करें और तय करें कि आप किसी भी फैमिली फंक्शन या गेट टू गेदर में ट्रेडिशनल आउटफिट पहनेंगी, लेकिन कैजुअल्स या हॉलिडे में आप अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती हैं। इस तरह जब दोनों एक-दूसरे की पसंद को तवज्जो देती हैं तो बिल्कुल भी समस्या नहीं होती है।

trusting what others say
trusting what others say

सास-बहू के बीच होने वाली गलतफहमी की यह सबसे बड़ी जड़ होती है। कभी सास को यह लगता है कि पड़ोस वाली भाभी ने बताया कि बहू मेरी बुराई करती है। शायद वो सच कह रही है। इस तरह वह बेवजह नाराज हो जाती है। वहीं, दूसरी ओर बहू असमंजस की स्थिति में होती है। उसे लगता है कि मम्मी जी ने अचानक मुझसे दूरी बनाने लगीं। मैंने तो कुछ कहा ही नहीं, फिर गलती कहां हुई। अक्सर पड़ोसियों व रिश्तेदारों की वजह से उनके बीच दूरियां पैदा होने लगती हैं।

ऐसे निकालें हल- इस गलतफहमी से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सीधे-सीधे सामने से पूछ लें। अगर किसी ने कुछ गलत कहा है तो कोशिश करें कि आप उस व्यक्ति के साथ आमना-सामना करवा दें। इससे ना केवल सच्चाई सामने आ जाएगी, बल्कि रिश्ते में भरोसा भी मजबूत होगा। बाद में अगर कोई कुछ कहेगा भी, तो भी रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...