जब सास आपके सामने तारीफ और पीठ पीछे बुराई करें, खुद को ऐसे संभालें: Saas and Bahu Relationship
Saas and Bahu Relationship

पीठ पीछे बुराई करने वाली सास से कैसे डील करें

आपको ऐसी सास मिल जाए जो आपके सामने तो आपकी तारीफ करती हो और दूसरों से आपकी बुराई I

Saas and Bahu Relationship: गॉसिप करना हर किसी को अच्छा लगता हैI खासतौर पर महिलाओं को लेकर ये बात बड़ी प्रचलित है कि अगर दो महिलाएं एक साथ बैठ कर बातें कर रही है, तो जरूर किसी की बुराई ही कर रही होगीI अगर वो बहुएं है, तो अपनी सास, ननद की बुराई और सास है, तो अपनी बहुओं की बुराई कर रही होंगीI ये बात जगजाहिर है I

किसी की बुराई करना और सुनना दोनों बुरी बात है लेकिन जब हमारा कोई अपना हमारे बारे में गलत बोलता है, तब हम बहुत ‘हर्ट’ हो जाते हैI खासकर सास बहू के रिश्ते में थोड़ी बहुत अनबन होना स्वाभाविक है। मगर आपको ऐसी सास मिल जाए जो आपके सामने तो आपकी तारीफ करती हो और दूसरों से आपकी बुराई I वो भी तब जब आप अपनी सास का हर कहा मानती हो, उनका आदर करती हो, उनका ख्याल रखती हो फिर भी आपकी सास आपकी बुराई करती है, तो स्वाभाविक है कि आपको दुख पहुंचता होगा I

अगर आप भी अपनी सास की इन हरकतों से परेशान हैं और खुद को संभाल नहीं पा रही है, तो जानिए आपको क्या करना चाहिए।

बुराई पर तुरंत प्रतिक्रिया ना दें

Saas and Bahu Relationship
Do not react

कई सास ऐसी होती हैं जो पूरे घर पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए आपके सामने मीठा मीठा बोलकर आपको अपनी उंगली पर नचाती रहती है और आपको पता ही नहीं चलता I पता आपको तब चलता है जब आप उन्हें किसी के सामने बुराई करती सुन लेती हैंI ऐसे में आप तुरंत प्रतिक्रिया ना दें बल्कि सचेत हो जाए क्योंकि अब आपको उनके असली व्यवहार का पता चल गया है, तो उन्हें अब अपनी मनमानी करने का मौका ना दें I ज्यादा ना सोचें। आप भी दिमाग से काम लें I

सास से सीधी बात कर लें

talk directly
talk directly

चूंकि आपकी जान चुकी है कि आपकी सास को आपके सामने बात कहने की हिम्मत नहीं है इसलिए वो आपकी पीठ पीछे बुराई करती हैI आप अपनी सास से सीधे-सीधे कह सकती है कि आपकी उस बात से मुझे तकलीफ हुई है। मुझे इस बात की खबर है कि आप मेरी बुराई सबसे करती हैं, जो ठीक नहीं हैI अगर आपको कोई परेशानी है तो आप मुझसे सीधे बोल सकती हैंI औरों के सामने बुराई आप ना करें। हो सकता है आपकी सास अपनी गलती से झेंप जाए और सुधर भी जाएI

पति को भी बताएं

speak to husband
speak to husband

जब आपका ऐसी बातों से दिल दुखे तो छुपाएं नहीं बल्कि पति से भी बात करें। अगर आप बात को दिल में दबा कर रखेंगी, तो बाद में आपको ही परेशानी होगीI कुछ सास की फितरत होती है कि अपने बेटे के सामने भी आपकी बात को अलग एंगल से पेश कर सकती हैं, जिससे आपके पति तक भी गलत बात ही जाएगी I इसलिए पति से कुछ ना छुपाएंI

किसी दूसरे से सास की बात ना करें

talk wisely
talk wisely

भले ही आप जानती हो कि आपकी सास का बर्ताव क्या है? लेकिन, किसी दूसरे को आपके और आपकी सास के रिश्ते पर बोलने का मौका ना देंI बाहर के लोग घर में हो रही अनबन का फायदा ही उठाते हैं, जो आगे चलकर बनते रिश्तों को भी बिगाड़ देते हैं I

इस तरह बिना घर का माहौल बिगाड़े हुए पीठ पीछे बोलने वाली सास से आप निपट सकती हैं I

Leave a comment