Summary: खुशबू, हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंस भी बिगाड़ सकते हैं डेट लुक
वैलेंटाइन डे जैसी खास डेट पर खूबसूरत दिखने की चाह में की गई छोटी ब्यूटी गलतियां आपका पूरा लुक बिगाड़ सकती हैं। नए स्किन प्रोडक्ट ट्राई करने, जरूरत से ज्यादा मेकअप करने, लिप केयर भूलने या बहुत तेज परफ्यूम लगाने जैसी गलतियों से बचना जरूरी है।
Beauty Mistakes to avoid on Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे हो या कोई भी खास डेट, उस दिन हर लड़की चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। नई ड्रेस, परफेक्ट मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल की तैयारी तो सभी कर लेते हैं, लेकिन कई बार छोटी-छोटी ब्यूटी से जुड़ी छोटी गलतियां पूरे लुक को बिगाड़ देती हैं। असल खूबसूरती सिर्फ मेकअप से नहीं, बल्कि सही तैयारी से आती है। आइए जानते हैं ऐसी आम ब्यूटी मिस्टेक्स के बारे में, जिनसे आपको अपनी स्पेशल डेट पर बचना चाहिए।
आखिरी समय पर नया स्किन प्रोडक्ट ट्राई करना

डेट से एक दिन पहले नया फेशियल, नई क्रीम या नया सीरम ट्राई करना जोखिम भरा हो सकता है। हर स्किन का रिएक्शन अलग होता है। नए प्रोडक्ट से आपकी स्किन पर रैशेज, रेडनेस या पिंपल हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। आप हमेशा से जिस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती आई हैं, उसी पर भरोसा करें। एक्सपेरिमेंट का दिन आपकी डेट से अलग होना चाहिए।
जरूरत से ज्यादा मेकअप करना
यह सोच बिल्कुल गलत है कि ज्यादा मेकअप लगाने से आप ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी। हेवी फाउंडेशन, बहुत ज्यादा कॉन्टूर या डार्क लिपस्टिक आपके चेहरे को अननैचुरल लुक दे सकते हैं। डेट लुक हमेशा सॉफ्ट, फ्रेश और नैचुरल होना चाहिए। इसलिए आपको ऐसा मेकअप चुनना चाहिए, जिसमें आपकी असली खूबसूरती छिपे नहीं, बल्कि निखरे।
रूखे या फटे हुए होंठों को नजरअंदाज करना

सर्दियों के मौसम में होंठ अक्सर फट जाते हैं। अगर आप बिना लिप केयर के सीधे मैट लिपस्टिक लगा लेंगी, तो होंठ और ज्यादा फटे हुए दिखेंगे। डेट से पहले होंठों को स्क्रब करें, लिप बाम लगाएं और इसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं। मुलायम होंठ आपकी मुस्कुराहट को और खूबसूरत बना देंगे।
बहुत ज्यादा परफ्यूम लगाना
खुशबू अच्छी होनी चाहिए, लेकिन बहुत तेज नहीं। बहुत ज्यादा परफ्यूम सामने वाले को असहज कर सकता है, उसे छींक आ सकती है या सिर भी दर्द कर सकता है। इसलिए आपको हल्की और सॉफ्ट फ्रेग्रेंस चुनना चाहिए, जो पास आने पर महसूस हो, दूर से नहीं।
अनकंफर्टेबल हेयरस्टाइल बनाना

नई और मुश्किल हेयरस्टाइल देखने में भले ही खूबसूरत लगे, लेकिन अगर आप उसमें कंफर्टेबल नहीं हैं और बार-बार अपने बाल ठीक कर रही हैं, तो यह आपके कॉन्फिडेंस को कम कर सकता है। इसलिए डेट पर जाने के लिए ऐसी हेयरस्टाइल चुनें, जो आपके चेहरे पर सूट करे और जिसमें आप कंफर्टेबल महसूस करें। इस लिहाज से सॉफ्ट कर्ल्स, लो पोनी या खुले बाल बेस्ट हैं।
स्किन को हाइड्रेट न करना
मेकअप से पहले स्किन पर मॉइस्चराइजर न लगाना एक बड़ी गलती है। ड्राई स्किन पर मेकअप पैची दिखता है और जल्दी ही क्रैक्ड लुक भी आ जाता है। हल्का मॉइस्चराइजर और लिप बाम आपकी स्किन को हेल्दी ग्लो देता है, जिससे मेकअप बेहतर और स्मूद दिखता है।
अपने आउटफिट और मेकअप में तालमेल न रखना
अगर आपकी ड्रेस सॉफ्ट और रोमांटिक है लेकिन मेकअप बहुत बोल्ड है, तो लुक बैलेंस्ड नहीं लगेगा। इसलिए आपको अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप चुनना चाहिए। यह ध्यान रखिए कि पिंक, पीच या न्यूड टोन वैलेंटाइन डेट के लिए हमेशा सेफ और क्लासी ऑप्शन होते हैं।
मुस्कान और कॉन्फिडेंस भूल जाना
सबसे बड़ी ब्यूटी मिस्टेक है, नर्वस होकर अपनी नैचुरल मुस्कुराहट खो देना। याद रखिए, कॉन्फिडेंस से बड़ा कोई मेकअप नहीं है। इसलिए आप खुद अच्छा महसूस करें, यही चमक आपके चेहरे पर नजर आती है।
