akbar bharat story in Hindi : अकबर की इच्छा हुई कि कोई ऐसा ग्रंथ लिखा जाए, जिससे उसका नाम अमर हो जाए। जब उसने महाभारत सुना था तो इच्छा हुई कि महाभारत की तरह ही अकबरभारत लिखा जाना चाहिए।
उन्होंने अपनी इच्छा बीरबल के सामने प्रकट कर दी। बीरबल ने कहा, ‘आप क्या नहीं कर सकते!’
इस पर बादशाह ने आदेश दिया–
‘ठीक है, लिख दो।’
‘इसमें बहुत खर्च आएगा।’ बीरबल ने बताया।
‘वो खजाने से ले सकते हो।’ बादशाह ने स्वीकार किया।
बीरबल ने खजाने से धन लिया और उसे पुण्य कार्यों में खर्च कर दिया। उन्होंने अकबरभारत लिखने के लिए छ: मास का समय ले लिया।
छ: मास के बाद बीरबल एक ग्रंथ की पांडुलिपि लेकर पहुँचे, जो वास्तव में कोरे कागजों का पुलिंदा था और ऊपर-नीचे लकड़ी के पट्टे लगाकर रेशमी कपड़े में बाँध दिया गया था, जैसे पाक कुरान हो।
बादशाह के सामने रखकर बीरबल बोला, ‘अभी कसर है और मैं चाहता हूँ आप इसे छप जाने पर ही पढ़कर देखें।’
‘ठीक है, तभी देख लेंगे। पूरा करो और छपवाओ।’
‘हुजूर, पूरा तब हो सकता है, जब बेगम साहिबा भी कुछ बता दें क्योंकि महाभारत में स्त्री पात्र भी हैं।’
‘जो कुछ पूछना है, बेगम से पूछ लो।’ बादशाह ने स्वीकृति दे दी।
बीरबल उस पुलिंदे को लेकर बेगम के पास पहुंच गए और बेगम से बोले, ‘बादशाह सलामत एक ऐसा ग्रंथ लिखवा रहे हैं, जो महाभारत सरीखा हो। महाभारत में द्रोपदी भी होती है, जिसके पाँच पति होते हैं। आप भी अपने पाँच पतियों के नाम बता दीजिए। एक तो बादशाह हैं ही, अन्य चार को मैं नहीं जानता, बता देंगी तो लिख दूँगा अन्यथा ग्रंथ अधूरा रहेगा।’
‘बीरबल, यह क्या बदतमीजी है। ऐसे ग्रंथ को मैं आग लगा दूंगी।’
क्रोध में आकर बेगम ने उसी वक्त वह पुलिंदा छीना और बाँदी से आग में जलवा दिया।
बीरबल मुस्कराता हुआ चला गया और बादशाह से बोला, ‘जहाँपनाह, मैं उस पांडुलिपि को पूरा करने के लिए बेगम साहिबा से यह पूछने के लिए गया था कि द्रोपदी की तरह उसके पाँच पति कौन-कौन से हैं तो बताना तो दूर, उन्होंने अब तक लिखी पुस्तक ही जलवा दी। बेगम साहिबा क्रोध से आग- बबूला हुईं सो अलग। वे पतिव्रता हैं, उनके पति सिर्फ आप हैं। जब वह पाँच पतियों की बेगम बनेंगी, गृह-युद्ध कराएँगी तब …।’
‘बस बीरबल, रहने दो। हमें ऐसी पुस्तक नहीं छपवानी है। हमने अपना इरादा बदल दिया है।’
और सचमुच बादशाह की सनक खत्म हो गई थी।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
