मिशन रानीगंज (MISSION RANIGANJ)
MISSION RANIGANJ

मिशन रानीगंज (MISSION RANIGANJ)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर को रिलीज़ हो गई है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर ‘मिशन रानीगंज’ ६ अक्टूबर, २०२३ को रिलीज हो चुकी है। 1989 के रियल लाइफ रेस्क्यू मिशन पर आधारित, यह फिल्म दिवंगत जसवंत सिंह गिल को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। टीनू देसाई निर्देशित फिल्म को टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने 5 में से 2.5 स्टार रेटिंग दी है। अमर उजाला ने 3 और पिंकविला ने 3.5 की रेटिंग दी है। फिल्म की कहानी, अक्षर कुमार की अदाकारी, सहयोगी कलाकारों का योगदान लोगों को खूब पसंद आया लेकिन एडिटिंग को लेकर खामियां नजर आ रही हैं। तकनीकी तौर पर फिल्म को थोड़ी कमजोर माना जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया है और अब किरदार में वह जच रही हैं। कुमुद मिश्रा, जमील खान, रवि किशन और पवन मल्होत्रा ने फिल्म में सराहनीय काम किया है।

इससे पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) का पहला गाना ‘कीमती’ रिलीज़ हुआ था जिसमें वे एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिख रहे थे। गाने में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।

मिशन रानीगंज (MISSION RANIGANJ)-Review of Review

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने फिल्म को 2.5 स्टार रेटिंग दी है और फिल्म के सेकंड हाफ को दमदार बताया है। पहला भाग ख़राब तरीके से बनाया गया है। आपके लिए उनके लिए महसूस करने के लिए कोई कैरेक्टर बिल्डअप नहीं है। विजुअल इफेक्ट्स भी यहां कुछ खास नहीं करते हैं। सेकंड हाफ ज़रूर मोमेंटम पकड़ता है। यह थ्रिलर काफी एंगेजिंग हो सकती थी।

NDTV (एनडीटीवी)

1.5 स्टार रेटिंग देते हुए एनडीटीवी फिल्म को हाई इंटेंसिटी ड्रामा बताया है। अक्षय कुमार ने जसवंत गिल के किरदार को अच्छे से निभाया है। परिणीति चोपड़ा के पास ज्याद कुछ करने के लिए नहीं था। पवन मल्होत्रा, रवि किशन और कुमुद मिश्रा अपने किरदार में फिट बैठते हैं। फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इसे थोड़ा लाउड होने से बचाया जा सकता था। अगर आप एंटरटेनमेंट के लिए फिल्म देखने जा रहे हैं, तो निराशा हाथ लग सकती है। रिस्क्यू बेस्ड फिल्म देखना है तो ज़रूर जाइए।

Amar Ujala (अमर उजाला)

अमर उजाला ने 3 स्टार रेटिंग देते हुए कहा कि फिल्म ‘लगान’ की याद दिलाती है क्योंकि कहानी का मूल तत्व यही है कि कठिन परिस्थिति के सामने अलग-अलग सोच वाले कैसे एकजुट होते हैं और हार को जीत में बदल देते हैं। एक सरदार की वेशभूषा में अक्षय कुमार ने प्रभावित किया है और अपनी चिर परिचित हरकतों को अलग रख संजीदा अभिनय किया है।

pinkvilla (पिंकविला)

३.५ स्टार रेटिंग देते हुए रिव्यू दिया है कि फिल्म गर्व से आपका सीना चौड़ा कर देगी। कोयला खदान के दृश्य रोंगटे खड़े करने वाले हैं। फिल्म पूरे सिस्टम में मौजूद गड़बड़ियों को बताती है और यह दिखाती है कि श्रमिक वर्ग कितना उत्पीड़ित और दबा हुआ है। तकनीकि पहलुओं की बात करें तो फिल्म को अच्छे से शूट किया गया है, खासकर खदानों के सीन। बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है। ‘जीतेगा’ गाना रोंगटे खड़े करता है।

koimoi (कोईमोई)

डिजास्टर थ्रिलर कहते हुए फिल्म को २ स्टार रेटिंग दी गई है। राम सेतु के बाद, यह एक और उदाहरण है कि कैसे निर्माता फिल्म जल्दी ख़त्म करने के चक्कर में अच्छी कहानियों के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। जसवन्त सिंह गिल की कहानी हमेशा विनर रही है लेकिन अक्षय कुमार का ‘सीमित प्रयास’ यहां अखर रहा है। अक्षर कुमार की नकली दाढ़ी बड़ी परेशान करती है। भले ही यह लो बजट फिल्म हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वीएफएक्स की खराब क्वालिटी आप दिखाएं।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को गृहलक्ष्मी ने 2.5 स्टार रेटिंग दी है। रेस्क्यू फिल्म देखने का थ्रिल चाहिए तो फिल्म ज़रूर देखना चाहिए। यह बायोपिक आपको उस सच्ची घटना से रूबरू कराएगी जिसके बारे में सोचकर भी आपके रोंगटे खड़े होते हैं। अक्षय कुमार ने पूरी कोशिश की है कि वह किरदार से न्याय कर सके लेकिन फिल्म के और बेहतर होने की गुंजाइश ज़रूर रही है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience Reaction)

फिल्म हिट हो या फ्लॉप, दर्शकों ने फिल्म को सराहा और अक्षय कुमार की तारीफ की।

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे सरदार जसवंत सिंह जी ने कुछ मजदूरों की जान बचाने के लिए अपनी जान तक दाव पर लगा दी थी। इस फिल्म में अक्षय IIT धनबाद के माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने अपनी समझदारी से 65 माइनर्स की जान बचाई थी। आज अक्षय ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- “सरदार जसवंत सिंह गिल जी, यह ट्रेलर आपकी याद में आपकी बहादुरी को समर्पित है। आपकी याद में आपके संघर्ष को सलाम। रब रक्खा।”

बता दें, अमृतसर के रहने वाले गिल को उनकी बहादुरी के लिए कई पुरस्कार मिले थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार गिल के रोल में हैं, वहीं परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

MISSION RANIGANJ Bollywood Movie

निर्देशकटीनू सुरेश देसाई
निर्मातावाशु भगनानी
दीपशिखा देशमुख
जैकी भगनानी
अजय कपूर
अभिनेताअक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, राजेश शर्मा
संगीतकार
स्टूडियोपूजा एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथि(याँ)6 अक्टूबर 2023
बजट₹100 crore
भाषाहिन्दी
MISSION RANIGANJ Bollywood Hindi Movie


मिशन रानीगंज Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

MISSION RANIGANJ News

‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन की गैंग में शामिल हुआ ‘खिलाड़ी’

Akshay Entry in Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स (Singham, Sooryavanshi) के बाद अब अपनी कॉमेडी यूनिवर्स को विस्तार देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ‘गोलमाल 5’ में एक बेहद महत्वपूर्ण और मजेदार भूमिका निभाएंगे। यह पहली बार…

अक्षय ने उड़ाई फराह की धज्जियां, रितेश देशमुख ने भी दिया साथ

Akshay Jokes on Farah Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और कॉमेडी किंग रितेश देशमुख अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में इस जोड़ी ने मशहूर फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान के वायरल यूट्यूब व्लॉग्स (YouTube Vlogs)…

अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना जुहू रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे, एक्टर ने दिखाई इंसानियत

Akshay and Twinkle Road Accident: सोमवार शाम विदेश यात्रा से मुंबई लौटने के कुछ ही समय बाद एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एक डरावने रोड एक्सीडेंट में फंस गए। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने…

‘धुरंधर 2’ की सुनामी के चलते बड़ा फैसला, अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ की रिलीज टाली

Akshay Kumar Postpones Bhooth Bangla Release: बॉलीवुड में हर फैसला बॉक्स ऑफिस की नब्ज देखकर लिया जाता है। इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। जहां ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च तय कर दी…

OMG 3 में अक्षय कुमार की दमदार वापसी, रानी मुखर्जी की एंट्री से बढ़ा एक्साइटमेंट

Akshay and Rani In OMG 3: बॉलीवुड की उन चुनिंदा फ्रेंचाइज़ीज़ में शामिल ‘ओह माय गॉड’ (OMG) एक बार फिर चर्चा में है। वजह है अक्षय कुमार की इस फिल्म में वापसी और साथ ही रानी मुखर्जी का नाम जुड़ना। समाज, आस्था और सवालों…

मिशन रानीगंज अन्य विवरण

लिखितदीपक किंगरानी, विपुल के. रावल
कहानीदीपक किंगरानी, विपुल के. रावल
छायांकनअसीम मिश्रा
संपादितशाबाज अल्वी
वरुण कुलकर्णी सौम्य रंजन नायक
वितरितपूजा एंटरटेनमेंट
देशभारत
’मिशन रानीगंज’ अन्य विवरण

मिशन रानीगंज स्टार कास्ट

  • Akshay Kumar as Jaswant Gill
  • Parineeti Chopra as Nirdosh Gill
  • Ravi Kishan
  • Rajesh Sharma as Gobardhan Boy
  • GauravPrateek
  • Pawan Malhotra
  • Kumud Mishra
  • Anant mahadevan
  • Saanand verma
  • Hiten Patel

मिशन रानीगंज वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video


मिशन रानीगंज तस्वीरें

FAQ | मिशन रानीगंज

मिशन रानीगंज कब रिलीज़ होगी?

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज 5 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी।

इस फिल्म में किन सितारों ने काम किया है?

इस फिल्म में अक्षय कुमार परिणीति चोपड़ा रवि किशन जैसे बड़े सितारों ने काम किया है और यह फिल्म 6 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

मिशन रानीगंज किस सच्चे कहानी पर आधरित है?

यह फिल्म दिवंगत श्री जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने कई लोगों की जान बचाई थी।

अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज़ हुई फिल्म कौन सी थी?

अक्षय कुमार को आखिरी बार कठपुतली फिल्म में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी।

रानीगंज क्यों प्रसिद्ध है?

रानीगंज कोयला खनन देश में कोयला खनन का जन्मस्थान है । इसकी शुरुआत 1774 में हुई थी। रानीगंज कोयला क्षेत्र में लौह अयस्क के बड़े भंडार भी हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...