Akshay Kumar Indian Citizenship: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता दे दी गई है, एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजते हुए, उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिल और नागरिकता, दोनो ही हिंदुस्तानी है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।”
नागरिकता पर आलोचना
खिलाड़ी कुमार की कनाडाई नागरिकता को लेकर हमेशा आलोचना होती रही है। इस साल की शुरुआत में, आजतक के साथ अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि भारत ही उनके लिए सब कुछ है। साथ ही उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बदलने के लिए मैं पहले ही आवेदन कर चुका हूं।
कैसे मिली कनाडाई नागरिकता
1990 के दशक में, वह अपने करियर में एक खराब दौर से गुजरे जब उन्होंने लगातार 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं। इसी ने उन्हें कनाडाई नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करने के बाद उनकी नागरिकता की स्थिति गहन जांच के दायरे में आ गई थी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “गैर-राजनीतिक” इंटरव्यू लेने के बाद यह मामला भी बहस का विषय बन गया।
यह भी देखें-क्या होता है मैकुलर डीजेनरेशन? जानें इसके कारण: Macular Degeneration
वर्क फ्रंट है शानदार

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर ने कई फ्लॉप शो के बाद आखिरकार एक हिट फिल्म दी है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में कुल 55.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। सोमवार को कलेक्शन ₹12.06 करोड़ था जो रिलीज़ डेट ₹10.26 करोड़ से अधिक था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान है कि फिल्म अपने पांचवें दिन भारत में ₹20.00 करोड़ की नेट कमाई करेगी।
