ham kya nahin kar sakate story in Hindi
ham kya nahin kar sakate

ham kya nahin kar sakate story in Hindi : अकबर ने पूछा, ‘ऐसा कौन-सा काम है, जिसे मैं नहीं कर सकता?’

एक दरबारी ने उत्तर दिया, ‘हुजूर का इकबाल बुलंद है-आप सब कुछ कर सकते हैं। बस, सूरज, चाँद और दुनिया नहीं बना सकते।’

‘हुजूर के वश में मौत नहीं है।’

‘हुजूर सब कुछ कर सकते हैं, बस अन्याय नहीं कर सकते।’

अकबर ने सभी बातों को ध्यान से सुना और उन पर विचार किया।

परंतु वे किसी की बातों से संतुष्ट नहीं हुए।

अंत में उन्होंने बीरबल से पूछा, ‘बीरबल, तुम बताओ। हम क्या नहीं कर सकते?’

‘जहाँपनाह, आप बहुत से काम नहीं कर सकते।’

‘जैसे?’

‘जैसे आप हथेली पर बाल नहीं उगा सकते, आप भूख को वश में नहीं कर सकते, आप अपने राज्य में आदमी को जानवर नहीं बना सकते और जानवर को आदमी नहीं बना सकते।’

बादशाह सोच में डूब गए। उन्हें लगा जैसे वे बहुत तुच्छ प्राणी हैं। घमंड अच्छी चीज नहीं है।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…