do savaal, ek javaab story in Hindi
do savaal, ek javaab

do savaal, ek javaab story in Hindi : बादशाह अकबर ने बीरबल से दो प्रश्न पूछे, ‘आदमी बीमार क्यों हुआ? साग अच्छा क्यों नहीं बना?’

‘जनाब, सोया न था।’ बीरबल ने उत्तर दिया।

अर्थात आदमी सोया (नींद) नहीं था तथा सोया (साग) न था।

दो प्रश्नों का एक ही उत्तर सुनकर अकबर बहुत खुश हुए। उन्होंने फिर से दो प्रश्न किए और एक ही उत्तर देने को कहा।

प्रश्न थे–

दीवार क्यों न बन सकी? धन क्यों चोरी हुआ?’

‘राज नहीं था।’ बीरबल ने जवाब दिया।

पहले राज का अर्थ मिस्त्री तथा दूसरे राज का अर्थ भेद से था।

अकबर इस जवाब से संतुष्ट हो गए और बीरबल की बुद्धि की प्रशंसा किए बिना न रह सके।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…