aadhi dhoop aadhi chaon story in Hindi : दरबार के दूसरे लोग बीरबल से जलते तो थे ही। वे ऐसे अवसर की प्रतीक्षा करते रहते थे कि कब बादशाह को बीरबल के खिलाफ भड़काएँ। ऐसे अवसर उन्हें मिल भी जाते थे।
एक बार लोगों के कहने से बादशाह ने कहा, ‘बीरबल, तुम्हारी शिकायत मिली है।’
‘जी।’
‘लोग कहते हैं बीरबल इतना गुणी नहीं है, जितना सरकारी कोष से धन प्राप्त करता है।’
‘जी।’
‘क्या यह सच है?’
‘जी।’
‘यानि तुम स्वीकार करते हो?’
‘जी।’
‘क्या जी-जी करते जा रहे हो! क्या तुम मानते हो कि तुम मूर्ख हो?’
‘जी, हाँ।’
‘जब तुम मूर्ख हो तो क्यों सरकारी खजाने पर बोझ बने हो, छुट्टी करो।’
‘मर्जी है आपकी, जहाँपनाह!’
‘ठीक है एक महीने के लिए हम तुम्हें हटाकर देख लेते हैं।’
‘जो हुक्म, जहाँपनाह!’
ठीक है, तो कल से तुम जहाँ भी चाहो, जा सकते हो और सदा के लिए जाना चाहो तो चले जाना।’
‘आपका हुक्म-सर आँखों पर।’
बीरबल वहाँ से कहीं अज्ञातवास में चले गए। बीरबल का अभाव बादशाह को जल्दी ही खलने लगा। उनके बिना बादशाह का न तो मन ही लगा और न दरबार में वह रौनक रही। दरबार में बहुत से फैसले गलत होने लगे।
हास्य की जो गंगा बहती थी, वह भी सूख गई। बादशाह उदास रहने लगे। उन्होंने बीरबल को ढूँढना शुरू कर दिया। परंतु उसे ढूँढा न जा सका।
बादशाह ने उसे ढूँढ़ने की एक तरकीब निकाली। उन्होंने ऐलान किया कि उनके राज्य के लोग अपने साथ ‘आधी धूप, आधी छाँव’ लेकर अपने-अपने क्षेत्र के सदर मुकाम पर पहुँचें।
पूरे राज्य में केवल एक गाँव ही ऐसा पाया गया, जहाँ के लोग अपने सदर मुकाम पर ‘आधी धूप और आधी छाँव’ लेकर पहुँचे। वे लोग अपने-अपने सिर पर ऐसी चारपाइयाँ उठाए हुए थे, जो इस तरह बुनी थीं कि उनमें बड़े-बड़े छेद्र थे। उनकी परछाईं में धूप का भाग भी था।
बादशाह को अपनी सूझ से आंशिक सफलता मिली। उन्हें विश्वास हो गया कि इस गाँव में कोई बुद्धिमान व्यक्ति रहता है।
अपनी बात की पुष्टि के लिए उन्होंने कहलवा भेजा कि उस गाज्व के सभी कुओं की दावत बादशाह के महल में है। सब कुएँ महल में आएँ। गाँववालों ने दावत में अपने कुएँ न भेजे तो सजा दी जाएगी।
गाँववाले घबरा गए। परंतु उस गाँव में तो बीरबल था। गाँव वालों ने उनसे इसका उपाय पूछा।
बीरबल ने कहा, ‘चिंता मत करो। यह कठिन नहीं है।’
‘क्या किया जाए? बादशाह का आदेश है कि कुएँ दावत में न भेजे गए तो सजा दी जाएगी, आप कहते हैं कठिन प्रश्न नहीं है।’
‘आसान बात है, घबराएँ नहीं।’
‘तो बताइए ना?’
‘बादशाह के पास खबर भेज दो कि दावत में आने के लिए हमारे सब कुएँ सहमत हैं मगर उन्होंने एक शर्त लगाई है। हमारे कुएँ तभी उस दावत में आएँगे, जब उन्हें बुलाने के लिए बादशाह के महल का कुआँ आएगा। वे आदमी के साथ या अकेले नहीं आएँगे। वे भी इज्जतदार कुएँ हैं।
बादशाह को अब संदेह न रहा कि उस गाँव में बीरबल मौजूद है। उन्होंने पत्र भेजकर बीरबल को बुला लिया। बादशाह प्रसन्न हो गए। वे बीरबल के बिना बहुत परेशान हो रहे थे।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
