chhotee rajaee story in Hindi
chhotee rajaee

chhotee rajaee story in Hindi : अकबर के दरबार में ऐसे कई लोग थे, जो बीरबल से जलते थे। इस बार उन लोगों ने बादशाह से कहा, ‘जिस काम को बीरबल करता है, उसे हम भी कर सकते हैं।’

बादशाह मुस्कराए और बोले, ‘ठीक है, तुम लोग कर सकते हो। मैं तुम लोगों का इम्तहान लूँगा।’

‘लीजिए शौक से। हम मूर्ख नहीं हैं।’

बीरबल छुट्टी पर थे। उन लोगों की परीक्षा लेने के लिए बादशाह ने दो हाथ लंबी एक रजाई मँगवाई और उन लोगों से कहा, ‘हम लेट जाएँगे और तुम इस रजाई से हमें ढकोगे।’

बादशाह लेट गए। उन दरबारियों ने बहुत कोशिश की लेकिन बादशाह को उस रजाई से नहीं ढक सके। वे हार मान गए।

इसके बाद बादशाह ने बीरबल को बुलवाया।

बीरबल ने आते ही उन्हें ढकना शुरू किया। पैर बाहर निकले रह गए तो बीरबल बोला, ‘जहाँपनाह, पैर को थोड़ा-सा मोड़ लीजिए, तेते पाँव पसारिये जेती लंबी सौर।’

बादशाह ने पैर सिकोड़ लिए। वह छोटी-सी रजाई फिर तो बादशाह के सारे शरीर पर ढक कई।

दरबारी देखते रह गए।

बादशाह ने कहा, ‘अब तो तुम लोगों ने देख लिया है कि बीरबल को क्यों उच्च स्थान प्राप्त है।’

वे कुछ नहीं बोले, ईर्ष्या से भरे वे लोग लज्जित खड़े थे।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…