राजस्थान पर्यटकों के लिए क्यों है खास, घूमने की पूरी जानकारी: Travel Places in Rajasthan
Travel Places in Rajasthan

राजस्थान की ख़ास बात

यह विविधताओं से भरा प्रदेश है जिसके बहुत सारे रंग हैं। पर्व और त्योहारों की जो रौनक़ राजस्थान में आपको देखने को मिलेगी वह शायद ही कहीं और मिले।

Travel Places in Rajasthan: राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। इस जगह को राजे और रजवाड़ों की भूमि के तौर पर जाना जाता है। इस जगह पर तरह तरह की हवेलियों, क़िलों और स्मारक स्थित हैं जिसकी वजह से दुनिया के कोने कोने से लोग इस जगह पर आते हैं। यह विविधताओं से भरा प्रदेश है जिसके बहुत सारे रंग हैं। पर्व और त्योहारों की जो रौनक़ राजस्थान में आपको देखने को मिलेगी वह शायद ही कहीं और मिले। यह हमारे देश के कुल क्षेत्रकल का लगभग दसवाँ भाग कवर करता है। लेकिन इसका एक बड़ा भाग ग्रेट इंडियन डेजर्ट, थार द्वारा कवर किया गया है। इस जगह पर कला और वास्तुकला की एक विशिष्ट शैली है जो कि राजस्थानी के नाम से जानी जाती है। 

Also read : दिवाली की धूम देखने के लिए इन विदेशी जगहों पर एक बार जरूर जाएं: Foreign Countries Diwali

1. राजस्थान में घूमने की जगह पिंक सिटी जयपुर 

Travel Places in Rajasthan
Places to visit in Rajasthan Pink City Jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर को पूरी दुनिया में गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है। यह राजस्थान ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर घूमने टहलने के लिए तरह तरह के शाही किले, महल और प्राचीन इमारते हैं। यह शहर अपने बाज़ारों और आकर्षक होटलों की वजह से भी जाना जाता है। जिसकी वझ से यहाँ पर देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इस जगह की कला, संस्कृति और पर्वों को जमकर एंजोय करते हैं। 

2. राजस्थान का आकर्षण जैसलमेर 

Rajasthan attractions Jaisalmer
Rajasthan attractions Jaisalmer

जैसलमेर राजस्थान एक बहुत ही सुंदर और ख़ास पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आपको तरह तरह के पर्यटन स्थलों के साथ साथ सुनहरे टीलों का भी दीदार होता है। थार रेगिस्तान में बने इन सुनहरे टीलों के कारण ही जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है। यह जगह मानव निर्मित झीलों, हवेलियों, जैन मंदिरों और पत्थरों के बने महलों के लिए जाना जाता है। जैसलमेर शहर में स्थित जैसलमेर का क़िला एशिया का पहला जीवित क़िला है जिसमें आज भी एक बहुत बड़ी आबादी निवास करती है। 

3. राजस्थान में पर्यटन स्थल जोधपुर 

Jodhpur
Jodhpur tourist places in Rajasthan

जोधपुर राजस्थान का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है। साथ ही यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। इस जगह को ब्लू सिटी और सुन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर तरह तरह के स्मारकों के साथ कई झीलें और बावड़ियाँ भी स्थित हैं। इस जगह पर आकर आप राजस्थान का वास्तविक चार्म देख पायेंगे। इस जगह पर आपको तरह तरह के मंदिर भी देखने को मिलेंगे। साथ ही साथ खानपान के लिए तरह तरह के कैफ़े और रेस्टोरेंट भी। राजस्थान यात्रा के दौरान आपको इस जगह पर आना ही आना चाहिए। 

4. राजस्थान की सबसे सुंदर जगह माउंट आबू 

Mount Abu
Mount Abu, the most beautiful place in Rajasthan

माउंट आबू राजस्थान राज्य का एक मात्र हिल स्टेशन है। जिसकी वजह से यह हर किसी को आकर्षित करता है और राजस्थान की सबसे ज़्यादा घूमी जाने वाली जगहों में है। यह जगह अरावली रेंज में आने वाले एक उच्च पथरीले पठार के ऊपर स्थित है। यह पूरा क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और इस जगह की जलवायु बेहद शांत है। इस जगह पर आकर आप बहुत ही अच्छे से मौसम का मज़ा ले सकते हैं।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...