दिवाली की धूम देखने के लिए इन विदेशी जगहों पर एक बार जरूर जाएं: Diwali Celebration In Abroad
भारत के अलावा अन्य कई देशों में भी दिवाली मनाई जाती हैं।
Foreign Countries Diwali: दिवाली इस बार 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली पूरे 5 दिनों तक चलने वाला त्यौहार है, जिसमें हर दिन का एक अलग अपना महत्व होता है। दिवाली के मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। सभी लोग अपने घरों में लाइट्स, फूलों और रंगोली सजावट करते हैं। लेकिन, आपको पता है कि भारत के अलावा ऐसे अन्य कई देश है, जहां पर दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। आज हम आपको ऐसे कुछ देशों के बारे में बताने वाले हैं, जहां की दिवाली बेहद मशहूर है।
नेपाल

हमारे पड़ोसी देश नेपाल में दिवाली धूम धाम से मनाया जाता है। वहां पर भी 5 दिनों तक यह त्यौहार चलता है। जिसमें पहले दिन गाय की पूजा होती है। जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं तीसरे दिन मिठाइयां बनाई जाती है और भगवानों की पूजा भी की जाती है। चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं। जबकि पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है। वहां पर भी दीपावली में घरों को लाइट्स और फूलों से डेकोरेट किया जाता है।
श्रीलंका
श्रीलंका में दिवाली का त्यौहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। खास तौर पर रामायण की गाथा भी श्रीलंका से जुड़ा हुआ है। इसलिए वहां पर लोग अपने घरों में मिट्टी के दीए जलाते है और खूब सारी मिठाइयां भी बनाते हैं। कई जगहों पर शानदार आतिशबाजी भी देखी जाती है।
जापान

जापान में दिवाली का त्यौहार बेहद अनोखे तरीके से मनाया जाता है। वहां के लोग अपने बगीचे में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगती है। इसके अलावा वहां पर कई पार्टी भी आयोजित होती है जिसमें खूब नाच गाना भी होता है। इसके साथ ही बोटिंग का भी आनंद लिया जाता है।
Also Read: दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए इन खूबसूरत जगहों को करें विजिट
थाईलैंड

थाईलैंड में भी दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इसका नाम क्रियोंध है। इस दिन यहां पर केले की पत्तियों से दीपक बनाए जाते हैं और फिर रात को इन दीयों को और धूप को जलाया जाता है। इन दीयों को पैसों के साथ नदी में बहा दिया जाता है। इसके साथ ही घरों को भी खूब लाइट्स और फूलों से डेकोरेट किया जाता है।
मलेशिया
दिवाली को मलेशिया में हरि दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग जल्दी उठते हैं और फिर पानी और तेल से स्नान करते हैं। फिर देवी-देवताओं की पूजा भी करते है। मलेशिया के कई शहरों में दिवाली के मौके पर खूब मिले भी लगते हैं और आतिशबाजी भी देखी जाती है।
मॉरीशस

मॉरीशस में एक बड़ी आबादी में हिंदू समुदाय रहता है। जिस वजह से वहां पर दिवाली बिल्कुल भारत की तरह ही मनाई जाती है और वहां पर पब्लिक होलीडे भी रहता है। यहां पर लोग दिवाली के दिन भगवानों की पूजा करते हैं। घरों में दीपक जलाते हैं। घरों को डेकोरेट भी किया जाता हैं।
