Couple collage showing a smiling woman, a man in a purple suit, and a close-up of hands with a diamond ring suggesting engagement rumors.
Engagement rumours about Elvish Yadav and Jiya Shankar spread rapidly after a mysterious social media post showed a diamond ring.

Summary: “प्यार को दूसरा मौका…” एल्विश यादव के पोस्ट के बाद बधाइयों की बाढ़, सच क्या है?

एल्विश यादव हाल ही में शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आए थे। वहां उन्होंने कई बार इशारों-इशारों में बताया था कि उनकी जिंदगी में कोई खास है और वह जल्द शादी कर सकते हैं।

Elvish Yadav and Jiya Shankar Engagement: सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया वीडियो या व्लॉग नहीं, बल्कि एक ऐसी तस्वीर है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। एल्विश ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। उस हाथ में बड़ी डायमंड रिंग साफ दिखाई दे रही है। फोटो में उन्होंने एक्ट्रेस जिया शंकर को टैग करते हुए लिखा,“प्यार को दूसरा मौका दिया और मुझे मेरा दिल मिल गया।” बस, फिर क्या था, कुछ ही मिनटों में फैंस ने इसे सगाई का ऐलान मान लिया और बधाइयों की बाढ़ आ गई। लेकिन अभी तक दोनों की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामला और दिलचस्प बन गया है। कई लोग इसे आने वाले किसी प्रोजेक्ट का प्रमोशनल स्टंट भी मान रहे हैं।

पहले भी दे चुके थे शादी के संकेत

एल्विश यादव हाल ही में शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आए थे। वहां उन्होंने कई बार इशारों-इशारों में बताया था कि उनकी जिंदगी में कोई खास है और वह जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कभी नाम नहीं बताया। अब अचानक जिया शंकर के साथ तस्वीर आने के बाद फैंस उन पुराने हिंट्स को इस पोस्ट से जोड़कर देख रहे हैं। तस्वीर की एक और खास बात यह रही कि जिया शंकर ने भी वही फोटो अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर कर दी। इससे सगाई की अफवाह और तेज हो गई।

Close-up of hands with a diamond ring shared on social media alongside a portrait of a woman, sparking engagement speculation.
Jiya Shankar is back in the spotlight following engagement rumours linking her to Bigg Boss OTT winner Elvish Yadav.

जिया शंकर कौन हैं?

जिया शंकर टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली जिया ने 2013 में तेलुगु फिल्म एंथा अंदंगा उन्नावे से करियर शुरू किया। उन्हें असली पहचान टीवी शो मेरी हानिकारक बीवी में डॉ. इरा पांडे के किरदार से मिली, जहां उनके अभिनय और कॉमिक टाइमिंग की काफी सराहना हुई। इसके बाद काटेलाल एंड सन्स में सुशीला के किरदार ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ा दी। मराठी फिल्म वेड (2022) में काम करने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और मजबूत हुई। लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान मिली बिग बॉस ओटीटी 2 से, जहां उनकी बेबाक छवि और साफ बोलने का अंदाज दर्शकों को पसंद आया।

लव लाइफ को लेकर पहले भी चर्चा में रहे एल्विश

एल्विश यादव की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उनका नाम कई इन्फ्लुएंसर्स और अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया जिनमें मनीषा रानी, कीर्ति मेहरा, अंजलि अरोड़ा, उर्वशी रौतेला और जन्नत जुबैर तक। जन्नत जुबैर के साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो भी किया था और दोनों लाफ्टर शेफ्स 3 में भी साथ नजर आए थे, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ीं।

पहले इनके साथ जुड़ा है जिया शंकर का नाम

A smiling woman while a man kisses her on the forehead, suggesting a romantic moment.
Jiya Shankar’ with mystery man in a old post

जिया शंकर का नाम पहले बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) के साथ जोड़ा गया था। दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो किया, लेकिन उन्होंने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। हाल ही में जिया ने एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था कि उनकी जिंदगी में कोई है। अब फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह एल्विश ही हो सकते हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...