baarah mein se chaar gae story in Hindi
baarah mein se chaar gae

baarah mein se chaar gae story in Hindi : अकबर ने सभासदों से पूछा, ‘बारह में से चार घटा दिए जाएँ तो क्या बचेगा?’

सभी ने आठ बताए।

जब बीरबल से पूछा गया तो वह बोला, ‘मेरे विचार से खाक भी नहीं बचता।’

‘कैसे नहीं बचता?’ बादशाह बोले।

‘वर्ष भर में बारह महीने होते हैं। उन बारह महीनों में से चार चौमासे के यानी बरसात के महीने निकाल दें तो खाक भी नहीं बचता।’

बादशाह उसके उत्तर को सुनकर बहुत खुश हुए।

परंतु एक दरबारी जो बीरबल से जलता था, बोला, ‘यह उत्तर अँचता नहीं।’

‘बारह में से चार घटाने पर आठ बचते हैं, इस बात को तो छोटे-छोटे बच्चे भी बता देते हैं। मैं तो नई बात सुनना चाहता था।’ बादशाह ने कहा।

‘मान लिया, बीरबल ने नई बात कह दी।’ एक मौलवी बोला, ‘उसे सही तो साबित करे।’

‘बीरबल, साबित करो।’ बादशाह ने कहा।

‘जहाँपनाह!’ बीरबल बोला, ‘अगर बरसात के महीने में वर्षा न हो तो देश में सूखा पड़ जाएगा। फसलें नहीं होंगी, नदियाँ, कुएँ सूखने लगेंगे, लोग भूखे-प्यारे मर जाएँगे। दो जरूरी चीजें, अन्न और जल वर्षा पर ही निर्भर करते हैं, जहाँपनाह!’

‘समझे आप लोग?’ बादशाह ने दरबारियों से कहा। इसके बाद सब खामोश बैठ गए।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…