Summary: हिंदुस्तानी भाऊ vs जया बच्चन: पापराज़ी विवाद ने पकड़ा तूल
जया बच्चन के पापराज़ी पर दिए गए बयान के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई इवेंट में तीखी प्रतिक्रिया दी। भाऊ के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और सेलेब्रिटी–पैपराजी सम्मान की बहस छिड़ गई है।
Hindustani Bhau and Jaya Bachchan: सोशल मीडिया स्टार और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास जयराम फाटक, जिन्हें हम हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से जानते हैं, ने हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन के एक विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जया ने पैपराजी की आलोचना करते हुए कहा था कि वे “ड्रेन पाइप-टाइट और गंदे पैंट” पहनते हैं और इससे उन्हें अपमानित महसूस होता है।
मुंबई इवेंट में भाऊ का तीखा हमला
23 दिसंबर को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन पर निशाना साधा। उन्होंने जया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खुद सस्ती साड़ियां पहनती हैं और फिर पैपराजी को गंदी कपड़े पहनने वाला बता कर उनका अपमान करती हैं। भाऊ ने यहां तक मज़ाक में उन्हें ‘जया प्रदा’ कहकर बुला दिया।
भाऊ ने कहा, “क्या नाम है उसका? अमिताभ बच्चन की पत्नी का? जया प्रदा? जया बच्चन.. वो खुद चोर बाजार से 150 रुपये की साड़ी पहनती है और फिर इन लोगों (पैपराज़ी) को गरीब बोलती है कि कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं।”
Mumbai, Maharashtra: On Samajwadi Party MP Jaya Bachchan's remark on Paps, YouTuber Hindustani Bhau says, "She commented on people’s clothes. Jaya Bachchan herself wears a sari worth ₹150 bought from Guruwar Bazaar, yet she questions…" pic.twitter.com/YGYAmiqAkd
— IANS (@ians_india) December 23, 2025
पैपराज़ी को दी सीख
भाऊ ने पैपराज़ी से भी आग्रह किया कि वे ऐसे लोगों का पीछा करना बंद कर दें जो उन्हें सम्मान नहीं देते। उन्होंने कहा, “जहां आपको इज़्ज़त नहीं मिलती, मैं आप सब से हाथ जोड़कर कहता हूँ, हम लोग जो बने हैं, वो आपकी वजह से बने हैं। और अगर हम ही आपकी इज़्ज़त नहीं करेंगे, तो आपको सोचना बहुत ज़रूरी है कि आखिर क्यों जाते हो?”
भाऊ का कहना था कि जया जैसे लोग केवल आलोचना करते हैं लेकिन पैपराजी की मेहनत और उनकी मौजूदगी की अहमियत को नहीं समझते। उनके अनुसार, पैपराज़ी का अस्तित्व केवल तभी महत्वपूर्ण है जब सेलिब्रिटी उनका सम्मान करते हैं।
जया बच्चन का बयान
बर्खा दत्त से बातचीत में जया बच्चन ने कहा था, “ये लोग जो बाहर ड्रेन पाइप टाइट और गंदे कपड़े पहनकर मोबाइल लिए घूमते हैं। वे सोचते हैं कि क्योंकि उनके पास मोबाइल है, वे आपकी तस्वीर ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। और जो कमेंट्स करते हैं, उसका स्तर क्या है? ये लोग किस तरह के हैं, कहां से आते हैं, क्या शिक्षा है, क्या बैकग्राउंड है?”
जया का यह बयान पैपराजी की शैली और उनकी पेशेवर जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य मुद्दा सिर्फ़ यह नहीं है कि वे फोटो लेते हैं, बल्कि उनके व्यवहार और उपस्थिति का तरीका उनके अनुसार गलत है।
हिंदुस्तानी भाऊ का जवाब और सोशल मीडिया की हलचल
हिंदुस्तानी भाऊ का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके तीखे शब्द और सीधे सवाल, “इन्हें कोई कुत्ता भी नहीं जानता” ने चर्चा को नया मोड़ दे दिया है। भाऊ ने इसे एक तरह की चेतावनी भी बताया कि यदि लोग सम्मान देना बंद कर दें, तो सेलिब्रिटी की प्रसिद्धि और पहचान घट जाएगी। इस पूरी बहस ने एक महत्वपूर्ण सवाल और उठाया है। क्या पैपराजी का काम केवल तस्वीरें लेना है, या उन्हें सेलिब्रिटी के व्यवहार और सम्मान का भी ख्याल रखना चाहिए?
