Overview: फराह खान के होली वाले विवादित बयान पर कई धाराओं में मामला दर्ज
Farah Khan Controversy: इन दिनों फराह खान मुश्किलों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में फराह ने एक ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान ने हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली को लेकर एक ऐसा कमेंट किया था, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। 'हिंदुस्तानी भाऊ' के नाम से मशहूर विकास पाठक ने फराह के बयान के बाद अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिए उन पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
Farah Khan Controversy: इन दिनों फराह खान मुश्किलों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में फराह ने एक ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान ने हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली को लेकर एक ऐसा कमेंट किया था, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने फराह के बयान के बाद अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिए उन पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
होली को कहा छपरियों का त्योहार
"Sare chhapri ladkon ka pasandeeda festival Holi hi hota hai" (Holi is the favorite festival of all lecherous boys)
— HinduPost (@hindupost) February 20, 2025
-Farah Khan, whose brother Sajid Khan is one of the biggest sexual predators of Urduwood, and who herself directed tr@sh like 'Main Hoo Na' depicting ex-Indian… pic.twitter.com/BZcahuEmr2
दरअसल, 20 फरवरी को टेलीविजन शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड के बीटीएस वीडियो में फराह ने होली को छपरी लड़कों का फेवरेट त्योहार कहा था। उनके इस कॉन्ट्रोवर्शल कॉमेंट के बाद अब उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, शुक्रवार को खार थाने में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।
हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज करवाई शिकायत
हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक का दावा है कि फराह खान ने होली को छपरियों का त्योहार बताया है। उन्होंने होली जैसी त्योहार के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जो कि अपमानजनक है। हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी शिकायत में कहा कि फराह के इस कमेंट से व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विकास पाठक के वकील ने कही ये बात

विकास पाठक के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कहा, “मेरे मुवक्किल का कहना है कि फराह खान ने जो कमेंट किया है, उससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और उनका अपमान भी हुआ है। एक पवित्र त्योहार की बात करते हुए उसे छपरी शब्द से जोड़ना गलत है। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है।”
हिंदू समुदाय को है परेशानी
हिंदुस्तानी भाऊ की शिकायत में लिखा गया है, “मेरे मुवक्किल का कहना है कि फराह खान ने ना केवल हमारी व्यक्तिगत धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई है, बल्कि उन्होंने बड़े पैमाने पर हिंदू समुदाय को भी ठेस पहुंचाने का काम किया है। इस पूरी घटना की जिम्मेदार फराह खान हैं। वह एक प्रमुख बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने हाल ही में हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली को लेकर अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मैं अपनी इस शिकायत के माध्यम से न्याय की मांग करता हूं।”
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

इस सब के बाद फराह खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ अब तक विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जज ने जो कमेंट होली के त्योहार पर किया था, उसका वीडियो क्लिक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो को वायरल होते ही मामले ने जोर पकड़ लिया।
