Summary: नानी जया बच्चन ने नव्या नवेली नंदा के लिए कहा कि शादी नहीं है जरूरी
जया बच्चन ने अपने इंटरव्यू में शादी को “आउटडेटेड” बताते हुए कहा कि उनकी पोती नव्या को शादी का बंधन सिर्फ सामाजिक दबाव में नहीं निभाना चाहिए। उनकी नजर में रिश्तों में भावनात्मक और शारीरिक जुड़ाव ज्यादा मायने रखता है, कागजी औपचारिकताएं नहीं।
Jaya Bachchan Marriage Statement: जया बच्चन ने हाल ही में “वी द वुमन” के साथ बातचीत में शादी को लेकर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिन पर चर्चा होना सामान्य बात है। 77 साल की जया जी ने साफ शब्दों में कहा कि उनके हिसाब से “शादी अब आउटडेटेड हो चुकी है।” इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही 28 साल की होने वाली अपनी नाती नव्या नवेली नंदा के बारे में भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि वह शादी करे। इसके साथ ही जया जी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शादी को लेकर भी कमाल की बातें कही हैं।
नव्या के लिए जया जी का सीधा संदेश
मुंबई में हुए “वी द वुमन” के साथ एक इंटरव्यू में जब जया बच्चन से पूछा गया कि क्या उन्हें यह अच्छा लगेगा कि नव्या उनकी तरह शादी के बाद करियर छोड़ दे, तो उनका जवाब बिल्कुल दो टूक था। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे… बस जिंदगी का मजा लो।” जब होस्ट बरखा दत्त ने शादी को “आउटडेटेड” कहने पर उन्हें इस कॉन्सेप्ट को अच्छी तरह से समझाने के लिए कहा तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आज की पीढ़ी इतनी स्मार्ट है कि वे किसी भी परिस्थिति को हमसे बेहतर समझ सकती है।
शादी का लड्डू
शादी पर अपने विचारों को आगे बढ़ाते हुए जया बच्चन ने एक दिलचस्प तुलना की। उन्होंने कहा, “दिल्ली का लड्डू है… खाओ तो मुश्किल, न खाओ तो मुश्किल।” वह यह भी बताती हैं कि उनकी अपनी शादी के शुरुआती सालों में उन्होंने और अमिताभ बच्चन ने औपचारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी काफी समय बाद किए। उन्होंने कहा, “जस्ट इन्जॉय लाइफ। तुम्हें इसे बनाने की जरूरत नहीं है (पेन और कागज की तरफ इशारा करते हुए)… हम पुराने जमाने में रजिस्टर पर साइन भी नहीं करते थे, बाद में हमें पता चला कि हमें रजिस्टर पर साइन करना है, और हमने अपनी शादी के पता नहीं कितने साल बाद रजिस्टर पर साइन किया। इसका मतलब है कि हम गैर कानूनी तरीके से साथ रह रहे थे।”
नव्या के पॉडकास्ट में जया
जया और नव्या, दोनों ने पॉडकास्ट में रिलेशनशिप पर खुलकर चर्चा की है। एक बार जया ने यह भी कहा था कि भावनात्मक और मानसिक सामंजस्य जितना जरूरी है, उतना ही शारीरिक आकर्षण भी एक लंबे रिश्ते में अहम भूमिका निभाता है। वह साफ कहती हैं, “हमारे समय में इतना खुलापन नहीं था, लेकिन आज की पीढ़ी अपने अनुभवों से सीखती है, और यह बिल्कुल गलत नहीं है।”
शायद अमिताभ कहें कि शादी उनकी जिंदगी की गलती
इसी बातचीत में जया बच्चन ने अपनी शादी से जुड़ी एक बात बड़ी सहजता से रख दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन भी शादी पर इतनी ही प्रोग्रेसिव सोच रखते हैं, तो वह मुस्कुराते हुए बोलीं, “मैंने उनसे कभी पूछा नहीं है, लेकिन वह शायद कहें कि जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है लेकिन मैं यह सुनना नहीं चाहती हूं”। दिलचस्प बात यह है कि शादी को लेकर बदले विचारों के बावजूद, जया बच्चन अब भी यह मानती हैं कि अमिताभ से उनका पहला प्यार ही उनकी शादी की नींव था। वह हंसते हुए कहती हैं, “52 साल से उसी आदमी से शादी करके बैठी हूं, इससे ज्यादा प्यार मैं कर ही नहीं सकती।”

