Coconut Oil
Coconut Oil

सर्दियों में नारियल तेल लगाने के फायदे क्या हैं?

नारियल तेल सर्दियों में स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं?

Coconut Oil in Winter: सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है। रुखी और बेजान स्किन से छुटकारा पाने के लिए हम मार्केट में मौजूद कई तरह के लोशन और मॉइस्चराइजर का प्रयोग करते हैं। लेकिन इससे लंबे समय तक स्किन मॉइस्चराइज नहीं हो पाती है। साथ ही स्किन में कई तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में आपके लिए नारियल तेल बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। जी हां, नारियल तेल सर्दियों के सीजन में आपकी स्किन के लिए बेस्ट साबित हो सकती है। यह आपकी स्किन को लंबे समय मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही रुखेपन की परेशानी को कम कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में नारियल तेल लगाने के क्या फायदे हो सकते हैं?

स्किन की ड्राईनेस करे कम

Coconut Oil in Winter
Skin Dryness

सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है, इस स्थिति में अपनी स्किन पर नारियल तेल लगाएं। नारियल तेल से आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट और मॉइस्चराइजिंग होती है। साथ ही यह आपकी स्किन को गहराई से पोषण प्रदान कर सकता है।

Also read : ठंड में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए बनाएं ये फेस मास्क: Winter Face Mask

स्किन के दाग-धब्बों से छुटकारा

Coconut Oil in Winter for Dark Spots

स्किन पर होने वाली दाग-धब्बों की परेशानी को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी स्किन पर ग्लो बरकरार रख सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को संक्रमण से भी सुरक्षित रख सकता है। अगर आप सर्दियों में ड्राई स्किन की वजह से होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बों से परेशान हैं, तो इस तेल का प्रयोग करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

टैनिंग से स्किन को रखे सुरक्षित

Coconut Oil in Winter for Tanning
Coconut Oil in Winter for Tanning

सर्दियों में टैनिंग की परेशानी होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आपके पास सनस्क्रीन नहीं है, तो नारियल तेल आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस खास तेल के प्रयोग से आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इसे आप अपने पूरे शरीर की स्किन पर लगा सकते हैं। यह सनबर्न से भी छुटकारा दिलाने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है।

स्किन पर लाए निखार

Skin Glow
Skin Glow

सर्दियों में चेहरे पर नारियल तेल लगाने से आपकी स्किन ग्लो कर सकती है। अगर आप महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को लगाकर थक गए हैं, तो नारियल तेल अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन को इंस्टेंट निखार मिलेगा। साथ ही स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा भी कम होता है।

झुर्रियों की समस्या होती है दूर

Winter Wrinkles
Winter Wrinkles

झुर्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-एजिंग हुण होता है, जो झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में काफी हद तक प्रभावी है। नारियल तेलसे आप रोजाना चेहरे पर मालिश करें। इससे स्किन में कसाव आ सकती है।

सर्दियों में नारियल तेल स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपको नारियल तेल से किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसी स्थिति में आप नारियल तेल का स्किन पर प्रयोग न करें। इससे स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...