नारियल तेल से इस तरह बनाएं लिप बाम: Coconut Oil Lip Balm
Coconut Oil Lip Balm

Coconut Oil Lip Balm: जिस तरह हम अपनी स्किन की सही तरह से केयर करते हैं, ठीक उसी तरह लिप्स को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। अक्सर हम इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण लिप्स बेहद रूखे हो जाते हैं। लिप्स की नमी बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि नियमित रूप से लिप बाम का इस्तेमाल किया जाए।

यूं तो मार्केट में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, लेकिन अगर इन्हें खुद घर पर बनाया जाता है तो इससे किसी भी तरह के नेगेटिव इफेक्ट होने की संभावना काफी कम हो जाती है। आप कुछ नेचुरल आइटम्स का इस्तेमाल करके घर पर ही लिप बाम बना सकती हैं। मसलन, अगर आप चाहें तो नारियल तेल में कुछ अन्य आइटम्स को मिक्स करके लिप बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नारियल तेल से बनने वाले लिप बाम के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

नारियल तेल लिप बाम के फायदे

Coconut Oil Lip Balm
Benefits of Coconut Oil Lip Balm

अक्सर नारियल तेल को हम अपने बॉडी केयर या फिर हेयर केयर रूटीन में शामिल करते हैं। लेकिन इसे बतौर लिप बाम इस्तेमाल करने के भी अपने कई फायदे हैं। मसलन-

  • नारियल का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। जिसके कारण आपको होंठों के रूखेपन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इतना ही नहीं, यह रूखे होंठों को हील करने के साथ-साथ उन्हें बार-बार रूखा होने से बचाता है।
  • आपको शायद पता ना हो, लेकिन नारियल का तेल आपके लिप्स को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। दरअसल, यह आपके लिप्स के लिए एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। 
  • नारियल तेल आपके लिप्स की स्किन को एक सूदिंग अहसास करवाता है। जिससे आपको फटे होंठों व सूजन की समस्या से राहत मिलती है।

नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली लिप बाम

अगर आप बहुत कम चीजों की मदद से लिप बाम बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली की मदद से लिप बाम बनाएं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले पेट्रोलियम जेली को माइक्रोवेव में रखकर पिघला लें।
  • अब इसे नारियल के तेल के साथ मिलाएं।
  • अब आप तैयार मिश्रण को एक कंटेनर में डालें।
  • इसे करीबन आधे घंटे के लिए जमा दें।
  • अगर आपके पास पेट्रोलियम जेली नहीं है तो आप नारियल तेल और शहद को मिक्स करके भी लिप बाम तैयार कर सकते हैं। 

नारियल तेल और एलोवेरा जेल से बनाएं लिप बाम

Coconut Oil Lip Balm
Aloe vera and Coconut Oil Lip Balm

एलोवेरा जेल को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इसके साथ नारियल तेल को मिक्स करके एक बेहतरीन लिप बाम बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • 1/2 बड़ा चम्मच बीवैक्स
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक डबल बॉयलर की मदद से नारियल का तेल और बीवैक्स पिघलाएं।
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • अब एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर फ्रेश जेल निकाल लें।
  • आप इस जेल को नारियल तेल के मिश्रण में मिक्स करें।
  • अब आप मिश्रण को एक कंटेनर में डालें और जमने दें।
  • आपका लिप बाम बनकर तैयार है।

नारियल तेल और वैसलीन से बनाएं लिप बाम

अगर आपके होंठ बहुत अधिक रूखे हैं तो ऐसे में नारियल तेल और वैसलीन की मदद से लिप बाम बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1/2 चम्मच नारियल तेल
  • 1 बड़ा चम्मच वैसलीन

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में वैसलीन पिघलाएं।
  • अब आप इसमें नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • तैयार मिश्रण को छोटे से कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।
  • तैयार लिप बाम को फ्रिज में रखें और नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

विटामिन और नारियल तेल लिप बाम

Vitamin and Coconut Oil Lip Balm
Vitamin and Coconut Oil Lip Balm

यह लिप बाम रूखे व फटे होंठों के लिए काफी अच्छा माना गया है। इसे बनाते समय आप कोकोआ बटर का भी इस्तेमाल करें।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच कोकोआ बटर
  • 1 चम्मच बीवैक्स
  • एक कैप्सूल विटामिन ई ऑयल

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल, कोकोआ बटर और बीवैक्स को एक डबल बॉयलर में एक साथ पिघलाएं।
  • अब इसे आंच से उतारें और इसमें विटामिन ई ऑयल डालकर मिक्स करें।
  • तैयार मिश्रण को लिप बाम कंटेनर या छोटे बर्तन में डालें।
  • कुछ देर के लिए इसे जमने दें।
  • यह इस्तेमाल के लिए तैयार है।

नारियल तेल टिंटेड लिप बाम

अगर आप चाहती हैं कि लिप बाम आपके होंठों की देखभाल करने के साथ-साथ उसे कलर भी दे तो ऐसे में आप नारियल तेल की मदद से टिंटेड लिप बाम बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स
  • 1/2 चम्मच चुकंदर पाउडर
  • एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल और बीवैक्स को एक साथ पिघला लें।
  • अब इसमें चुकंदर पाउडर और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • तैयार मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें।
  • इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह अच्छी तरह जम जाए।
  • अब आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।