apply hydrating lip balm
It is very important to use lip balm to take care of the lips and provide them with extra moisture.

Homemade Lip Balm: जब ठंड का मौसम आता है तो ऐसे में स्किन में रूखापन बढ़ने लगता है। अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए हम बॉडी लोशन और फेस मॉइश्चराइजर आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन विंटर में होंठों को भी उतनी ही देखभाल की जरूरत होती है। ठंड में कई बार होंठों का रूखापन इस हद तक बढ़ जाता है कि होंठ ना केवल फटने लगते हैं, बल्कि उनमें से खून निकलने लगता है या फिर बहुत अधिक दर्द होता है।

ऐसे में लिप्स की देखभाल करने और उसे अतिरिक्त मॉइश्चर प्रदान करने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करना बेहद आवश्यक होता है। यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के लिप बाम आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हें खुद घर पर भी बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही लिप बाम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

Homemade Lip Balm: चॉकलेट लिप बाम

Chocolate Homemade Lip Balm
Chocolate Homemade Lip Balm

चॉकलेट खाना तो हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर आप विंटर में अपने लिप्स का ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में चॉकलेट लिप बाम को बनाएं।

आवश्यक सामग्री-

  • दो चम्मच बीसवैक्स
  • एक चम्मच कोको बटर
  • दो चम्मच बादाम का तेल
  • 7-8 बूंदे पेपरमिंट ऑयल

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • चॉकलेट लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच बीसवैक्स और कोको बटर पिघलाकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब आप इसमें बादाम का तेल और पेपरमिंट ऑयल भी मिलाएं।
  • अब आप इसे ठंडा होने दें।
  • आपका चॉकलेट लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार है।
  • इसे कंटेनर में डालें और नियमित रूप से अपने लिप्स पर लगाएं।

अनार लिप बाम

Homemade Lip Balm
Pomegranate homemade lip balm

अनार में फाइबर और एसेंशियल विटामिन व मिनरल्स होता है। आप इसमें कोकोनट ऑयल मिक्स करके एक नरिश्ड लिप बाम तैयार कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • अनार के बीज
  • एक चम्मच नारियल का तेल

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले आप अनार के बीज लें और उनका रस निकालने के लिए उसे क्रश करें।
  • अब आप इसमें एक चम्मच नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इसे रेफ्रिजरेट करें। आपका होममेड लिप बाम बनकर तैयार है।
  • आप इसे लिप बाम कंटेनर में डालें और अपने लिप्स पर दिन में कई बार लगाएं।
  • इस लिप बाम से ना केवल आपके होंठ मुलायम होंगे, बल्कि उनकी रंगत भी निखरेगी।

रोज लिप बाम

Rose Homemade Lip Balm
Rose Homemade Lip balm

हर कोई गुलाब जैसे सॉफ्ट लिप्स पाना चाहता है। ऐसे में आप घर पर ही रोज लिप बाम बनाकर तैयार कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • एक टेबलस्पून शिया बटर
  • एक टेबलस्पून बीसवैक्स
  • 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
  • रोज एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक डबल बॉयलर में शिया बटर, मोम और नारियल का तेल डालें।
  • अब आप सभी सामग्री को पिघलाएं और मिश्रण को हिलाएं।
  • एक बार जब वे पिघल जाए तो आप मिश्रण को एक जार या कंटेनर में डालें।
  • अब आप इस मिश्रण में रोज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे आधे घंटे के लिए ठंडा होने दें।
  • आपका लिप बाम बनकर तैयार है। आप इसे लिप कंटेनर में डालें और फिर इस्तेमाल करें।

ऑरेंज लिप बाम

Orange Homemade Lip Balm
Orange Lip balm

ऑरेंज लिप बाम को बनाते समय शिया बटर और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण यह आपकी लिप्स को नरिश्ड करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
  • 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
  • ऑरेंज एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें
  • एक बड़ा चम्मच बीसवैक्स

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • एक डबल-बॉयलर में, एक छोटे पैन में थोड़ा सा पानी भरें, और इसे स्टोव पर धीमी से मध्यम आंच पर रखें।
  • अब एक कप पर थोड़ा शिया बटर और बीसवैक्स रखें और इसे पिघलने दें।
  • आप इस मिश्रण में थोड़ा सा नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • एक बार जब सब कुछ पिघल जाए, तो लिक्विड को आंच से उतार लें।
  • अब आप इसमें ऑरेंज एसेंशियल ऑयल डालकर सबकुछ अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को एक जार या कंटेनर में भर लें।
  • इसे आधे घंटे के लिए ठंडा होने दें, और बस आपका लिप बाम बनकर तैयार है।

शहद लिप बाम

Homemade Lip Balm

अगर विंटर में आपके होंठ बहुत अधिक रूखे हो जाते हैं या फिर फटते हैं तो ऐसे में आप शहद की मदद से भी लिप बाम बना सकती हैं। इस लिप बाम को बनाते समय शहद के अलावा विटामिन ई ऑयल और कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण आपके होंठ बेहद मुलायम रहते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच बीसवैक्स
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच कच्चा शहद
  • विटामिन ई के 2 कैप्सूल

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक डबल बॉयलर में थोड़ा बीसवैक्स डालें और इसे धीमी से मध्यम आंच पर पिघलाएं।
  • एक बार जब यह पिघल जाए, तो मिश्रण में कोकोनट ऑयल और शहद डालकर मिक्स करें।
  • अब आप इसमें विटामिन ई ऑयल के दो कैप्सूल डालें।
  • आप इस मिश्रण को एक कंटेनर में ट्रांसफर करें।
  • अब आप इसे ठंडा करने और सेट करने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • आपका हाइड्रेटिंग लिप बाम बनकर तैयार है।आप इसे नियमित रूप से अपने होंठों पर लगाएं। इससे आपके होंठों को सर्दी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।