मॉनसून किसे नहीं पसंद, सभी को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। मॉनसून के आते ही सबके घरों से पकोड़े की खूशबू आने लगती है। हर कोई मॉनसून का लुफ्त उठाना पसंद करता है, लेकिन हम आपको बता दें कि बारिश के साथ में कई बीमारियाँ भी साथ आती है। जिसे नज़रअंदाज़ करना आपको भारी पड़ सकता है। जैसे मलेरिया, फीवर, इंफेक्शन, इस मौसम की ह्यूमिडिटी आपके हेल्थ को इफेक्ट कर सकते हैं और भी कई बीमारियाँ हैं। मॉनसून में अपने आपको कैसे सेफ रखा जाए इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताएगें।

  • मॉनसून में आपको बाहर का जंक फूड नहीं खाना चाहिए। जितना हो सके आप रोड साइड खाने को अवॉइड करें। यह इंपॉर्टेंट इसलिए है क्योंकि बारिश के मौसम में कई बैक्टीरिया जन्म लेते हैं। जिसके कारण कई बीमारियाँ भी उत्पन्न होती है। जैसे, स्टमक  इंफेक्शन। 
  • इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप न्यूट्रिशियस फूड खाए। घर में बना खाना खाए, जो भी खाए फ्रेश खाए। आप जितना प्रिजर्व फूड से दूर रह सके, उतना रहें। फ्रूट्स और सब्जियों को हमेशा धो कर खाए और पकाए। मॉनसून में आप ऑयली फूड खाने से परहेज करें, क्योंकि यह डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर कर सकते हैं।
  • मॉनसून में आप इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए जितना हो सके खूब सारा पानी पीए और हर्बल टी पीए। वो भी जिनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी की प्रॉपर्टीज मौजूद हो। लेकिन ध्यान रहे कि वह बॉयल्ड हो और प्यूर हो तभी आप उसका सेवन करें।
  • मॉनसून में आप मच्छरों से दूर रहने के लिए रिपेलेंट का इस्तेमल करें। इससे आपका स्किन मच्छरों से सेफ रहेगा। अपने आस पास की सफाइ करें, कहीं भी पानी इक्कठा ना होने दें, नालियों की सफाई करें, उसे जमा ना होने दें। फ्लावर पॉट की भी समय-समय पर सफाई करते रहें, किसी कंटेनर में पानी जमा ना होने दें। क्योंकि एसी जगहों पर ही मच्छर उत्पन्न होते हैं।
  • मॉनसून में आप थोड़े थोड़े वक्त पर अपने हाथ साबुन से धोते रहें, इससे आपके हाथ साफ रहेगें और कोई इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं होगा। यहां तक की यह भी ख्याल रखे कि बिना हाथ धोए बार बार आख और मुंह को ना छुए। क्योंकि इससे अनचाहे बैक्टीरिया हमारे अंदर चले जाते हैं।

ये भी पढ़े

किन बातों का रखें ध्यान जब माँ बनें 35 के बाद

कैसे करें प्रेगनेंसी से पहले की तैयारी

आंखों को भी प्रभावित करती है डायबिटीज

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।