असल जिंदगी में किसी भी रिश्ते को खत्म कर पाना बहुत मुश्किल होता है. फिर भले ही वह आपकी मर्जी से हुआ हो या दूसरे की मर्ज़ी से, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलता। इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अविराम को डेट कर रहे थे। एली और हार्दिक की लव स्टोरी को लेकर खबरें उस वक्त तेज हुईं थी जब एली हार्दिक के भाई की शादी में नजर आईं थी। इसके बाद जब हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे, उस वक्त भी एली को वहां साथी क्रिकेटरों की पत्नियों के साथ देखा गया था। लेकिन कहा जाता है कि एली इस रिलेशनशिप में कमिटमेंट चाहती थीं जबकि हार्दिक इस रिश्ते को लेकर इतने सीरियस नहीं थे। इसी वजह से दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इतना ही नहीं इधर हार्दिक एली और दूसरी तरफ ये खबरें भी आने लगी की अब हार्दिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद इनके बीच चैटिंग शुरू हो गयी। दोनों हर जगह एक साथ नज़र आते हैं।
अपनी इस दोस्ती के बारे में बात करते हुए ईशा ने बताया कि वे बस हार्दिक से काम की बात करती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एली ने हार्दिक के साथ जुड़े रिश्ते पर कहा था कि, ‘लोगों का काम इन अफवाहों पर भरोसा करना है। मुझे इस पर कुछ सफाई देने की जरूरत नहीं है। बीते सालों में मुझे लेकर काफी बातें बोली गईं, लेकिन मैंने इन सबका जवाब देना ठीक नहीं समझा। एक सेलिब्रेटी होने के नाते आपके बारे में काफी बाते होती हैं और इसकी आपको आदत डाल लेनी चाहिए, क्योंकि आप अफवाहों पर ज्यादा अधिक कुछ नहीं कर सकते’। अब ये तो वो दोनों ही बता सकते है की ब्रेकअप की वजह क्या है?
