A composite image with three circular insets against a wood-paneled wall, featuring an image of Indian actress Kangana Ranaut in the center wearing a dark blue and silver patterned saree and crop top, with her hair pulled back and wearing large earrings.
A composite image with three circular insets against a wood-paneled wall, featuring an image of Indian actress Kangana Ranaut in the center wearing a dark blue and silver patterned saree and crop top, with her hair pulled back and wearing large earrings.

Summary: जानिए कैसे 500 रुपये लेकर मुंबई आई कंगना रनौत बन गई बॉलीवुड की क्वीन

कंगना रनौत का नाम आज बॉलीवुड की सबसे बेबाक और सफल एक्ट्रेसेस में लिया जाता है, लेकिन उनके करियर की शुरुआत बिल्कुल आसान नहीं थी। मुंबई में सिर्फ 500 रुपये लेकर आईं कंगना को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Kangana Ranaut Struggle: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज़ के लिए पहचानी जाने वाली कंगना रनौत आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा, और आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी इस प्रेरणादायक जर्नी को याद करना और भी खास हो जाता है। एक समय था जब वह सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं, लेकिन अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया। अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी ज़िंदगी से जुड़ा एक अहम किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को पूरा करने के लिए उन्हें अपनी सारी संपत्ति तक गिरवी रखनी पड़ी थी। तो चलिए जानते हैं कंगना ने अपने करियर के स्ट्रगल पर क्या कुछ कहा है।

कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मैं इस शहर में ₹500 लेकर आई थी और मैं फिर से अगर पूरी तरह से बर्बाद हो जाती हूं तो मैं फिर से पूरी तरह से खड़ी हो सकती हूं। मुझमें इतना कॉन्फिडेंस और इतनी हिम्मत है। मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है।’ कंगना ने अपना एक्टिंग डेब्यु गैंगस्टर से किया था। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी की भी अहम भूमिका थी।

कंगना रनौत का स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं हुआ। अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘इमरजेंसी’ बनाने के दौरान उन्हें इतनी आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ा कि उन्हें अपनी संपत्ति तक गिरवी रखनी पड़ी। कंगना ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वित्तीय दबाव के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। एक वायरल वीडियो में कंगना कहती हैं, “मैं जो काम ठान लेती हूं, उसे पूरा करके ही रहती हूं। मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। मैं एक मिनट में कोई भी निर्णय ले सकती हूं, लेकिन शूटिंग के समय बैंक के चक्कर और इवैल्यूएशन करना थोड़ा हेक्टिक था। फिर भी, कोई भी चीज दांव पर लगाना मेरे लिए बड़ा निर्णय नहीं है।”

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड फिल्म ‘फैशन’ के लिए मिला था। यह फिल्म उन्होंने मजबूरी में स्वीकार की थी, क्योंकि ‘गैंगस्टर’ के बाद उनके पास कोई दूसरी फिल्म नहीं थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नशे से ग्रस्त लोगों से मिलने का अनुभव भी लेना पड़ा, क्योंकि उनका किरदार ऐसी ही लड़की का था। हालांकि, इस फिल्म के दौरान कंगना डिप्रेशन में चली गई थीं और अक्सर चुपचाप ही रही करती थीं। लेकिन फिल्म की कामयाबी ने उनके करियर को नया मुकाम दिया। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें फोन किया और उनके डूबते करियर को फिर से बचाया।

कंगना रनौत ने राजनीति में भी अपनी धमाकेदार एंट्री की है। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं और 2024 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुई हैं। कंगना ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...