kangana ranaut
kangana ranaut

Kangana Ranaut Net Worth : कंगना रनौत बॉलीवुड की फेमस और बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने बिना किसी बाहरी मदद के अपनी योग्यता से अपना स्टारडम बनाया है। इन्होंने 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर” से डेब्यू किया , जिससे वो तुरंत ही फेमस हो गई। इसके बाद, उन्होंने कई हिट फिल्मों में एक्टिंग की और कई अवार्ड्स इकट्ठे किये हैं। कंगना ने अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो कर अपने जीवन की नई शुरुवात की है। कंगना लोकसभा 2024 के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी प्रदेश के लिए बीजेपी की तरफ़ से चुनाव लड़ रही हैं।

Also read : क्या शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं कंगना?: Kangana Ranaut Wedding News

कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भाजपा की तरफ़ से अपना नामांकन पत्र भरा है। जिससे पता चलता है कि उनके पास कितनी प्रॉपर्टी है। कंगना ने खुद को भारी भरकम करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन बताया है। जो पूरी तरह से 91 करोड़ है ,जिसमें 28 करोड़ चल सम्पति है, जबकि 62.9 करोड़ रुपये अचल संपत्ति में आते हैं।

कंगना के पास 6.7 किलोग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 5 करोड़ है। इसके साथ ही उनके पास बर्तनों और चांदी के गहने के रूप में 60 किलोग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 50 लाख है। साथ ही 3 करोड़ के हीरे के गहने भी है।

कंगना रनौत के दिए डाटा के अनुसार उनके पास शानदार कार कलेक्शन भी है जिसमें 98 लाख रुपये की बीएमडब्लू और एक मर्सिडीज बेंज जिसकी कीमत रु. 58 लाख है। इसके साथ, कंगना के बैंक बैलेंस की बात करें तो यह लगभग 1.35 करोड़ है जिसमें रु. 2 लाख नकद है। कंगना रनौत पर भी 17 करोड़ का कर्ज भी है।