A coupl ein red suit and blue shirt wearing to be parents sash against the backdrop of baby showe banner
Divyanka Tripathi baby shower

Summary: दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई रस्म, मैरून सूट में आईं नजर

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। हाल ही में दिव्यांका की गोद भराई की रस्म धूमधाम से मनाई गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। शादी के करीब 10 साल बाद यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है, और इस खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। अब नई खबर यह है कि दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। उनकी इस खुशी को सेलिब्रेट करने में परिवार और दोस्तों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हाल ही में दिव्यांका की गोद भराई की रस्म बेहद धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर दिव्यांका पारंपरिक अंदाज में मरून कलर के सूट में नजर आईं, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। विवेक दहिया भी सी अमुके पर हर कदम उनका साथ दे रहे थे।

A group of people against the baby shower background
Divyanka Tripathi baby shower pics

गोद भराई की इस रस्म को दिव्यांका की करीबी दोस्त और एक्स को-एक्टर किरण दूबे ने होस्ट किया था। दोनों की दोस्ती करीब दो दशकों पुरानी है, और यह गहरा रिश्ता इस खास दिन पर भी साफ दिखाई दिया। परिवार और दोस्तों के बीच यह समारोह हंसी, प्यार और खुशियों से भरपूर रहा।

इस खुशी के बीच उनकी दोस्त श्रद्धा आर्या ने भी कुछ खास पल शेयर किए। उन्होंने दिव्यांका और विवेक के साथ बिताए खूबसूरत समय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। समुद्र के किनारे की इन तस्वीरों में दोस्ती, अपनापन और आने वाली नई जिंदगी की खुशी साफ नजर आई। इन तस्वीरों पर दिव्यांका ने कमेंट करते हुए लिखा, “तुमसे मिलकर और बातचीत करके बहुत अच्छा लगा; तुम्हारे अनुभव से निकले समझदारी भरे शब्दों की मैं सचमुच कद्र करती हूं, मॉमी सीनियर!” 

दिव्यांका त्रिपाठी पहले ही बताया चुकी हैं कि उनका बेबी जून में आने वाला है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। बेज कलर के ड्रेस में तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कुछ सफर जल्दबाजी के बारे में नहीं होते…वे एक साथ तैयार होने के बारे में होते हैं। और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है, तो जिंदगी सबसे खूबसूरत चैप्टर जोड़ देती है। अभी भी इसे महसूस कर रहे हैं… अभी भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं…हमारे दिल शुक्रगुजार हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं।”

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...