A couple against the red roses background
Divyanka Tripathi confirms pregnancy

Summary: कम पब्लिक अपीयरेंस की वजह से छुपी रही दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कन्फर्म किया है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने यह खुशखबरी करीब छह महीने तक निजी रखी और अब जून में डिलीवरी की तैयारी कर रही हैं।

Divyanka Tripathi Pregnancy: “ये है मोहब्बतें” से फेमस हुई दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह जल्दी ही मां बनने जा रही हैं। इस खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है, क्योंकि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने यह खुशखबरी करीब छह महीने तक छिपाकर रखी। 

दिव्यांका त्रिपाठी ने विकी लालवानी के साथ एक बातचीत में खुद बताया कि उन्होंने और विवेक ने काफी सोच-समझकर परिवार बढ़ाने का फैसला लिया था। उनके शब्दों में, “बेबी जून में आने वाला है। विवेक और मैं पैरेंट्स बनना चाहते थे; हमने कोशिश की और यह हो गया। हम बहुत खुशकिस्मत हैं। हमारे माता-पिता तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। मैंने सबसे पहले यह खबर विवेक को दी और फिर हमने तुरंत ही अपने पैरेंट्स को फोन किया।” 

दिव्यांका ने आगे की बातचीत में बताया कि हमारी कोई खास पसंद नहीं है, चाहे लड़का हो या लड़की। और हां, मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि हम पूरे छह महीने तक इस बात को छिपाने में कामयाब रहे। असल में, मैं शायद ही कभी बाहर निकली और इसी वजह से यह बात छिपी रही। बच्चे के लिए शॉपिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू होगी। 

दिव्यांका ने यह भी बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर कैसे लीक हुई। दरअसल विवेक एक इवेंट में गए थे और वहां कुछ दोस्तों ने उनसे पूछा कि मैं इतने लंबे समय से बाहर क्यों नहीं निकली। मुझे लगता है कि यह सब वहीं से शुरू हुआ, और फिर आप जानते ही हैं कि अफवाहें कितनी तेजी से फैलती हैं।”  

अब जब यह खुशखबरी सबके सामने आ चुकी है, तो कपल अपने आने वाले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटने वाला है। दिव्यांका ने खुद कहा है कि जून के मध्य में बच्चे का जन्म हो सकता है और इसके लिए मुंबई में ही सारी तैयारियां की जाएंगी। फिलहाल दिव्यांका और विवेक ने बच्चे के नाम को लेकर कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन घर में इस बात को लेकर हल्की-फुल्की चर्चाएं जरूर शुरू हो चुकी हैं कि घर में बेटा आएगा या बेटी। इन बातों को लेकर दिव्यांका को खूब मजा भी आ रहा है। 

गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो “ये है मोहब्बतें” के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर यह रिश्ता शादी तक पहुंचा। साल 2016 में दोनों ने शादी की थी और तब से यह कपल टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक माना जाता है। अब शादी के लगभग दस साल बाद, दोनों अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में कदम रखने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बच्चे के आने से पहले एक छोटा सा बेबी शॉवर भी प्लान किया जा रहा है, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...