pregnant woman appling cream on her belly
Home Remedies of Stretch Marks

Summary: सिर्फ 2 हफ्तों में हल्के पड़ेंगे स्ट्रेच मार्क्स, अपनाएं ये देसी टिप्स

प्रेग्नेंसी या वजन बढ़ने से होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप चीनी, एलोवेरा, आलू का रस, विटामिन ई और ऑयल मसाज जैसे आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। नियमित इस्तेमाल से स्किन रिपेयर होती है और स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे हल्के नजर आने लगते हैं।

Remedies of Stretch Marks: प्रेग्नेंसी या फिर शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी बढ़ने पर स्ट्रेस मार्क्स की समस्या होने लगती हैं। स्किन पर खिंचाव की वजह से यह स्ट्रेच मार्क्स हल्के लाल या फिर बैंगनी रंग के नजर आते हैं। स्ट्रेक की वजह से आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, लेकिन यह दिखने में काफी भद्दे होते हैं। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपनी स्किन से स्ट्रेच मार्क की परेशानी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों से आपको काफी लाभ मिलेगा। आज हम आपको इस लेख में स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम करने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कैसे करें कम?

चीनी का करें इस्तेमाल

a spoon full of sugar and few on platform
use powder sugar for making rava laddoo

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम करने के लिए आप चीनी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच चीनी लें। इसमें बादाम तेल की कुछ बूंदें और नींबू का रस डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर करीब 10 मिनट कर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी दूर हो सकती है।

आलू का हटाएं स्ट्रेच मार्क्स

some potatoes on white background
Use of Raw Potato

आलू कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जिसकी मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप लगातार दो सप्ताह तक स्ट्रेच मार्क्स पर आलू का रस लगाते हैं, तो इससे धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी दूर हो सकती है। 

एलोवेरा से हटाएं स्ट्रेच मार्क्स

Stacked aloe vera slices with a bowl of aloe vera gel
Aloevera Gel

एलोवेरा स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसकी मदद से आप स्किन पर चमक ला सकते हैं। साथ ही यह डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मददगार होता है। अगर आप स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी से जूझ रहे हैं तो एलोवेरा जेल आपके लिए प्रभावी हो सकता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो सकती है।

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाए विटामिन ई

 स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन ई का प्रयोग करें। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन से स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकता है। इसके लिए रोजाना करीब 10 से 15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई ऑयल से मसाज करें। इससे धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कम होगी।

ऑयल से करें मसाज

close the lid of the oil container properly
close the lid of the oil container properly

स्किन में खिंचाव होने पर स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी होती है। ऐसे में ऑयल मसाज आपकी स्किन के लिए प्रभावी हो सकता है। नारियल या फिर सरसों के तेल से रोजाना करीब 15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें। इससे आपको कुछ ही सप्ताह में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। 

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन में से किसी भी चीज से एलर्जी हो तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Leave a comment