Summary: पेट में गैस? ये 5 घरेलू ट्रिक्स तुरंत आराम देंगी!
भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल कई लोगों को पेट में गैस की परेशानी होती है। समय पर न खाना, मसालेदार और जंक फूड का सेवन, और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसके मुख्य कारण हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है।
Gastric Problem: भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोगों के लाइफस्टाइल और खानपान में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। खासतौर पर बिजी लाइफ की वजह से अधिकतर लोग अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों में पेट में गैस बनने की भी समस्या शामिल है।
पेट में गैस बनने का सबसे प्रमुख कारण समय पर खाना न खाना, मसालेदार खाना, फिजिकल एक्टिविटी कम होगा, जंकफूड्स और फास्टफूड्स के सेवन करना इत्यादि शामिल है। कुछ लोगों में पेट में गैस की परेशानी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करने लग जाती है। ऐसे में पेट में गैस की परेशानी का तुरंत इलाज करना जरूरी है। अगर आप पेट में गैस की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं पेट में गैस की परेशानी को कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं?
गर्म पानी का करें सेवन

अगर आपका खानपान सही नहीं है तो गर्म पानी को अपने रुटीन में जरूर शामिल करें। नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करने से पेट में गैस बनने की परेशानी कम होती है। साथ ही यह आपके बढ़ते मोटापे को भी कंट्रोल रहता है। इसलिए सुबह खाली पेट सबसे पहले 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
अजवाइन और काला नमक है असरदार

पेट में गैस की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन और काला नमक काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच काला नमक और 1 चुटकी हींग का पाउडर लें। इसे 1 गिलास पानी में डालकर करीब 5 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे गैस की परेशानी दूर हो सकती है।
जीरा और अजवाइन है हेल्दी
पेट में गैस की परेशानी को कम करने के लिए जीरा और अजवाइन का साथ भी आपके लिए प्रभावी हो सकता है। इसके लिए एक पैन में 1 गिलास पानी डालें। इसमें 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच अजवाइन डालकर करीब आधा होने तक उबालें। इसके बाद इसे छान लें। फिर ठंडा करके पिएं। इससे पेट में गैस की परेशानी कम हो सकती है। बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में दो बार इसका सेवन करें।
एलोवेरा जूस
पेट में गैस की परेशानी को कम करने के लिए एलोवेरा जूस आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। एलोवेरा जूस से आपके पेट को शांति मिलती है, जो गैस की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा से आप जूस निकालकर पी सकते हैं। इससे अधिक लाभ होगा।

पुदीने का पानी
पेट में गैस की समस्याओं को कम करने के लिए पुदीना काफी ज्यादा प्रभावी माना जाता है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें 1 चम्मच शहद डालकर पिएं। इससे पेट में गैस की परेशानी कम हो सकती है।
पेट में गैस की परेशानी को कम करने के लिए आप इन असरदार घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
