A split-screen image. On the left, an Air India Airbus A350 aircraft in the red and white 'Vista' livery flies through a clear sky. On the right, a female Air India cabin crew member in a navy blue blazer and skirt stands straight for a height and BMI check
A split-screen image. On the left, an Air India Airbus A350 aircraft in the red and white 'Vista' livery flies through a clear sky. On the right, a female Air India cabin crew member in a navy blue blazer and skirt stands straight for a height and BMI check

Summary: फ्लाइट से पहले फिटनेस टेस्ट! एयर इंडिया ने क्रू के लिए लागू किया नया BMI नियम

एयर इंडिया ने अपने एयरक्राफ्ट क्रू के लिए नया नियम लागू किया है। अब फ्लाइट से पहले क्रू मेंबर्स की फिटनेस की जांच BMI के आधार पर की जाएगी।

Airindia Cabin Crew Health New Policy: एयर इंडिया अब अपनी कैबिन क्रू के लिए एक नई और सख्त पॉलिसी लागू करने जा रही है, जिसका मकसद कर्मचारियों की फिटनेस और हेल्थ को सुनिश्चित करना है। इस पॉलिसी के तहत किसी भी क्रू मेंबर का वजन अगर तय मानकों से कम या ज्यादा होता है, या अगर वह मोटापे की सीमा में आता है, तो उसे ड्यूटी से अस्थायी रूप से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही, पॉलिसी के उल्लंघन पर सैलरी में कटौती भी लागू होगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और कर्मचारियों की सेहत दोनों के लिए बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कंपनी किस तरह से फिटनेस की जांच करेगी।

एयर इंडिया अब अपनी कैबिन क्रू के लिए बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के आधार पर फिटनेस चेकिंग शुरू करने जा रही है। BMI एक सिंपल तरीका है जो किसी व्यक्ति की हाइट और वजन के आधार पर बताता है कि उनका बॉडी फैट नॉर्मल है या नहीं। एयरलाइन के मुताबिक, BMI 18 से 24.9 के बीच आने वाले क्रू मेंबर को ‘नॉर्मल’ और ‘डिजायर्ड रेंज’ में माना जाएगा। इसका मतलब साफ है—इस रेंज में रहने वाले कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होगी।

अगर किसी क्रू मेंबर का BMI 18 से कम पाया गया, तो उसे ‘अंडरवेट’ कैटेगरी में रखा जाएगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि वह सीधे रिजेक्ट हो जाएगा। ऐसे में क्रू मेंबर को मेडिकल इवैल्यूएशन और फंक्शनल असेसमेंट से गुजरना होगा। डॉक्टर तय करेंगे कि क्या वह फिजिकली फिट है और ड्यूटी के योग्य है या नहीं। यदि मेडिकल टेस्ट पास हो जाता है, तो एयरलाइन उसे ड्यूटी के लिए मंजूर कर लेगी।

A male Air India pilot in a white short-sleeved uniform stands at a 'BMI Measurement Station' in an airport terminal. A female medical professional wearing a dark navy scrub, a face mask, and a stethoscope is checking his height using a wall-mounted stadiometer while recording data on a digital tablet.
Air india crew health policy

जो क्रू मेंबर BMI के हिसाब से ओवरवेट या ओबेसिटी कैटेगरी में आते हैं, उन्हें सूची से हटाना होगा। इसका मतलब है कि उन्हें शेड्यूल से हटा दिया जाएगा और सैलरी में कटौती की जा सकती है। 7 दिनों के अंदर ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल आदि मेडिकल टेस्ट खुद के खर्च पर कराने होंगे। बीएमआई सामान्य होने और टेस्ट पास करने के बाद ही वापसी होगी। पहले के मेडिकल रिपोर्ट मान्य नहीं होंगे। बार-बार नियम तोड़ने पर चेतावनी पत्र जारी होंगे और मामला एचआर तक पहुंच सकता है।

एअर इंडिया ने अपने केबिन क्रू सदस्यों की सेहत और फिटनेस को लेकर एक नई स्वास्थ्य एवं फिटनेस नीति जारी की है, जो 1 मई 2026 से लागू हो जाएगी। इस नीति के तहत बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के आधार पर क्रू की जांच होगी। एअरलाइन अब फ्लाइट से पहले या बाद में, ट्रेनिंग के दौरान या होम ट्रेनिंग अकादमी पर बिना सूचना के वजन और बीएमआई जांच कर सकती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...