A man in printed blue shirt clicking his mirror selfie
Ram Kapoor Reveals He’s Returning To Dubai To Complete Work

Summary: दुबई की सुरक्षा व्यवस्था पर राम कपूर को पूरा भरोसा, दुबई जाना हुआ तय

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक्टर राम कपूर ने दुबई लौटने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि बुर्ज खलीफा स्थित उनके घर का काम अधूरा है और तय समयसीमा के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।

Ram Kapoor Dubai Trip: एक्टर राम कपूर ने खुलासा किया है कि पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद वह अगले हफ्ते दुबई जाने वाले हैं। उनका कहना है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है, क्योंकि बुर्ज खलीफा स्थित उनके घर का काम अभी अधूरा है। इससे पहले, अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते वे अपनी दुबई यात्रा बीच में छोड़कर मुंबई वापस आ गए थे। हालांकि अब डेडलाइन नजदीक आने और हालात के सामान्य होने की कोई स्पष्टता न होने के कारण उन्होंने दोबारा वहां जाने का फैसला किया है।

राम कपूर ने साफ कहा कि इस बार उनके पास कोई विकल्प नहीं है। पहले वह स्थिति बिगड़ने पर अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर मुंबई लौट आए थे, लेकिन अब उनके काम की डेडलाइन पास आ रही है। ऐसे में उन्होंने जोखिम के बावजूद दोबारा दुबई जाने का निर्णय लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक बातचीत में राम ने बताया कि हालात के सामान्य होने को लेकर कोई स्पष्ट अंदाजा नहीं है। अगर यही स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो काम को टालना उनके लिए संभव नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने तय किया है कि वह अपनी फिक्स डेडलाइन के अनुसार काम पूरा करेंगे।

राम कपूर के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका बुर्ज खलीफा में स्थित घर है, जहां इन दिनों काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए जरूरी परमिशन मिल चुकी है और इसे फिक्स डेडलाइन के अंदर पूरा करना जरूरी है। राम कपूर के अनुसार, वे चाहें तो समय बढ़ाने की मांग कर सकते हैं, लेकिन जब स्थिति के ठीक होने का कोई अंदाजा नहीं है, तो इंतजार करना सही नहीं है। यही सोचकर उन्होंने काम जारी रखने का फैसला किया है।

इस फैसले ने उनके परिवार को थोड़ा चिंतित जरूर किया है। खासतौर पर उनकी पत्नी गौतमी कपूर को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। हालांकि राम कपूर का कहना है कि उनका परिवार इस बात को समझता है कि यह काम कितना जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे भी शुरू में थोड़ा घबरा जाते हैं, लेकिन बात करने पर जल्दी ही शांत हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार वे अपनी मां को भी समझाने लगते हैं कि सब ठीक रहेगा। 

भले ही दुबई में हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन राम कपूर को वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि इस शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। खासकर जिस इमारत में उनका घर है, वह देश की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक मानी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जानने वाले लोग दुबई में सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहे हैं। 

राम कपूर का यह फैसला उनके प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति समर्पण को दिखाता है। जहां एक ओर लोग अस्थिर माहौल में रुकने का विकल्प चुनते हैं, वहीं उन्होंने अपने काम को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम कपूर हाल ही में “मिस्त्री” नामक इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी ड्रामा सीरीज में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...