Summary: अपने नाम पर वायरल हुए वीडियो पर राम कपूर ने दिया मजेदार रीएक्शन
राम कपूर हाल ही में एक मजेदार वीडियो और उस पर दिए गए अपने चुटीले जवाब के कारण चर्चा में आए। सोशल मीडिया पर उनके ह्यूमर से फैंस गुदगुदा उठे और खुद भी मजेदार कमेंट्स जोड़ते गए।
Ram Kapoor Viral Video: टीवी की दुनिया में राम कपूर ऐसा नाम है, जिसे हर दर्शक प्यार के साथ याद करता है। फिर चाहे “कसम से” और “बड़े अच्छे लगते हैं” जैसे धारावाहिक हों या वेब सीरीज, राम कपूर को सब खूब पसंद करते हैं। अपमि कॉमिक टाइमिंग के लिए फ़ेमस राम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे एक्टर, डायरेक्टर और लेखक एरॉल पीटर मार्क्स ने बनाया है। इस वीडियो में राम कपूर के नाम को अलग-अलग परिस्थितियों से जोड़कर बड़े ही मजेदार तरीके में पेश किया गया था। कहीं “आम कपूर” तो कहीं “जाम कपूर” जैसे मजेदार वेरिएशन ने फैंस को खूब हंसाया।
क्या है इस वीडियो की खासियत?
राम कपूर पर इस वीडियो को एक्टर, डायरेक्टर और लेखक एरॉल पीटर मार्क्स ने बनाया है। इस वीडियो में कहा गया है यदि राम कपूर डॉक्टर होते तो उन्हें बाम कपूर कहा जाता। अगर राम कपूर को नाश्ते में खाया जाता तो उन्हें जैम कपूर कहा जाता। अगर राम कपूर दूसरों को चोट पहुंचाए तो उन्हें हार्म कपूर कहा जा सकता है। यदि राम कपूर नदी पर हों तो उन्हें डैम कपूर कहा जा सकता है। अगर वह आम आदमी हों तो उन्हें आम कपूर कहा जा सकता है। अगर वह गांव में रहने जाएं तो उन्हें फार्म कपूर कहा जा सकता है।
इस मजेदार वीडियो को राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हंसी-ठिठोली भरा जवाब लिखा – “यह साफ है कि तुम्हारे पास बहुत समय है, कोई नौकरी ढूंढ लो!! अगली बार जब मैं तुम्हें देखूंगा तो तुम चम्माट खाओगे!! हा हा हा हा, हालांकि मजेदार है, मुझे मानना पड़ेगा।” उनके इस मस्ती भरे अंदाज ने फैंस को भी खुश कर दिया।
वीडियो पर मिला फैंस से मिला प्यार

इस वीडियो के पोस्ट होते ही कमेन्ट्स की झड़ी लग गई। नेटिजन्स ने भी अपनी ओर से मजेदार कमेंट्स लिखा। एक फैन ने लिखा, “जब राम कपूर हैंडसम लगें तो चार्म कपूर” और “अगर वह कूल दिखें तो उन्हें काम कपूर कह जा सकता है।” एक यूजर ने लिखा, “ एरॉल को एक मार कपूर।” एक अन्य ने लिखा, “अलार्म कपूर।” एक अन्य ने लिखा, “राम कपूर के अमीर वर्जन को दौलतराम कपूर कहा जा सकता है।” और अगर राम कपूर आपका वीडियो पब्लिक में पोस्ट कर दे तो इसे कहेंगे सरे-आम कपूर”।
वेटलॉस प्रेरणा
राम कपूर को उनके मोटे लुक के लिए पहचान जाने लगा था लेकिन 1 सितंबर को 52वां जन्मदिन मनाने वाले राम कपूर ने एक बोल्ड शर्टलेस मिरर सेल्फी शेयर कर सबको चौंका दिया। इस तस्वीर में उनका बदला हुआ रूप, फिट बॉडी और टोंड ऐब्स देखकर फैंस दंग रह गए। लोग उनकी न केवल उनकी एक्टिंग के लिए बल्कि उनकी प्रेरणादायक फिटनेस जर्नी के लिए भी तारीफ कर रहे हैं।
संघर्ष से मिली प्रेरणा
राम कपूर में यह बदलाव एक दिन में नहीं आया। राम ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कभी उनकी सेहत बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी थी। उन्होंने बताया था, “जब मैं फिल्म नीयत की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड में था, उस समय मेरी हालत सबसे बुरी थी। मुझे दिन में तीन बार इंसुलिन के इंजेक्शन लेने पड़ते थे। मेरा वजन 140 किलो तक पहुंच चुका था और ब्लड शुगर खतरनाक स्तर पर था। डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि अगर अब नहीं संभले तो स्ट्रोक का खतरा है। तब मुझे समझ आया कि बदलाव जरूरी है, वरना जिंदगी लंबी नहीं रहेगी।”
