Jhansi ki Rani
Jhansi ki Rani

Hindi Funny Story: बहुत से कारनामे हैं जो मैंने किए और मुझे एक नाम हर बार मिला ‘झांसी की रानी’, तो आपको एक किस्सा सुनाती हूं। हम पांच बहनें हैं कोई साइकिल चलाना नहीं जानती थी, तो आपस में सीख रहे थे तो लड़के आ गए हमें परेशान करने और उसने एक पत्थर लिए और साइकिल के नीचे फेंक दीदी को गिरा दिया। मुझे गुस्सा आया और मैंने बाप की गाली दी उसे और पत्थर मार दिया। पर मुझे नहीं पता था उसके पिता मुझे देख रहे हैं, उन्होंने ऊपर से बोला, ‘बेटा मैंने तो कुछ नहीं किया, मैंने कहा तो इसे समझते क्यों नहीं, उतने में दी ने मेरा हाथ पकड़ा और घर ले कर भाग गई और बोली, ‘मेरी मां, हर जगह झांसी की रानी नहीं बनते। तब मुझे छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता था। ऐसे एक बार बतमीज बस वाले को पिटवाया और पुलिस थाने तक पहुंचाया। वैसे आज जब मैं पुरानी बातें सोचती
हूं तो मुझे खुद पर हंसी आ जाती है और मैं शर्म से लाल हो जाती हूं।

  • डॉ. पूजा भरद्वाज, दिल्ली