Summary: जानिए बर्फ से कैसे वजन घटाया जा सकता है
बर्फ से भी वजन घटाया जा सकता है। इसमें बस आपको अपने शरीर को बर्फ के संपर्क में ज्यादा लाना होता है और इसके लिए ठंडी चीजों का सेवन करना भी जरूरी होता है।
Weight Loss with Ice: आज हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। वे वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के अलावा भी कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और इन्हीं नए तरीकों में वजन कम करने का एक नया तरीका भी आया है वह है आइस हैक। जी हाँ, अब बर्फ से भी वजन घटाया जा सकता है। इसमें बस आपको अपने शरीर को बर्फ के संपर्क में ज्यादा लाना होता है और इसके लिए ठंडी चीजों का सेवन करना भी जरूरी होता है। इसमें नहाने के लिए भी बर्फ वाले ठंडे पानी से ही नहाना होता है, ताकि चयापचय को आसानी से तेज किया जा सके। आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में विस्तार से।
क्या है आइस हैक डाइट

इन दिनों ‘आइस हैक’ डाइट वजन कम करने का एक नया तरीका है। इसमें शरीर के तापमान को कम करके वजन कम करने का प्रयास किया जाता है। दरअसल यह तरीका थर्मोजेनेसिस पर आधारित है, जिसका मतलब होता है कि ठंड के संपर्क में ज्यादा आने पर शरीर की गर्मी पैदा करने की प्रक्रिया तेज होती है। इस प्रक्रिया में शरीर तापमान को स्थिर करने के लिए अधिक कैलोरी बर्न करता है।
बर्फ से कैसे कम करें वजन

बर्फ से वजन कम करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि आप ठंडे पानी में बर्फ डालकर पीना शुरू करें। इसके साथ ही आप ठंडी हर्बल चाय और स्मूदी का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करना शुरू कर दें। अपनी डाइट में ठंडे सूप, फ्रोजेन योगर्ट, ठंडी हरी सलाद और फलों को भी ज्यादा मात्रा में शामिल करें। रोजाना कुछ सेकंड के लिए बर्फ के पानी में डुबकी जरूर लगाएं। अगर आप बर्फ के पानी में डुबकी नहीं लगा सकती हैं तो ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दें।
बर्फ से कैसे घटता है वजन

वैसे तो बर्फ से वजन घटाने का अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। लेकिन लोग इसे प्रभावी मान कर इससे वजन घटा रहे हैं। दरअसल यह तरीका थर्मोजेनेसिस की अवधारणा पर आधारित है। आप इस बात को इस तरह से समझ सकते हैं कि शरीर में मजूद सफेद वसा ऊर्जा को संग्रहित करती है और भूरी वसा गर्मी उत्पन्न करने के लिए कैलोरी को जलाती है। जब आप ठंडी चीजों के संपर्क में आते हैं तो भूरी वसा सक्रिय होती है, जिससे वजन कम होता है। साथ ही यह चयापचय को भी बढ़ाता है।
बर्फ से वजन घटाने के हैं कुछ नकारात्मक प्रभाव

- बर्फ से वजन घटाने के इस तरीके को अपनाने से पहले आप इसके नकारात्मक प्रभाव को भी एक बार जरूर जान लें। दरअसल बहुत ज्यादा ठंडी चीजें खाने व ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है, जिससे पेट में सूजन की समस्या पैदा हो सकती है।
- बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से बीमार पड़ने व जुखाम होने का ज्यादा खतरा बना रहता है।
- बार-बार बर्फ के संपर्क में आने से शरीर पर तनाव बढ़ता है और इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, जिसकी वजह से जल्दी संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
