Heat Rash Remedies
Heat Rash Remedies

Overview: तेज गर्मी और पसीने से होने वाली घमौरियों से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

गर्मियों में अधिक पसीना आने से हीट रैश यानी घमौरियां होना आम समस्या है, जिससे त्वचा पर लाल दाने, खुजली और जलन महसूस होती है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए कुछ सरल उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। ढीले और सूती कपड़े पहनना, त्वचा को साफ व सूखा रखना, ठंडे पानी से नहाना और एलोवेरा या गुलाब जल जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करने से त्वचा को ठंडक मिलती है।

Heat Rash Remedies: गर्मियों में पसीना और उमस आम बात है, लेकिन जब यही पसीना हमारी त्वचा को परेशान करने लगे, तो वह हीट रैश या घमौरी का रूप ले लेता है। छोटे-छोटे लाल दाने, खुजली और जलन इसके आम लक्षण होते हैं। खासतौर पर गर्दन, पीठ, छाती और अंडरआर्म्स में यह परेशानी ज्यादा होती है। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इससे जल्दी राहत पा सकते हैं।

ठंडी सेंकाई से तुरंत आराम

 relief with cold compress
relief with cold compress

घमौरियों में जलन और खुजली कम करने के लिए ठंडी सेंकाई सबसे तेज़ और असरदार तरीका है। एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटें और प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट तक रखें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से सूजन और जलन में काफी राहत मिलती है।

मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं

मुल्तानी मिट्टी में ठंडक और त्वचा को साफ़ करने वाले गुण होते हैं। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और घमौरी पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। इससे घमौरी जल्दी सूखने लगती है और स्किन को ठंडक मिलती है।

ओट्स या बेसन से नहाएं

ओट्स या बेसन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन को सूदिंग इफेक्ट देते हैं। एक बाल्टी ठंडे पानी में थोड़ा सा बेसन या पिसा हुआ ओट्स मिलाकर नहाएं। इससे त्वचा को राहत मिलती है और खुजली में कमी आती है।

बेकिंग सोडा से करें खुजली दूर

बेकिंग सोडा एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की सतह को साफ करता है और जलन को कम करता है। एक कप पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें।

ऐलोवेरा जेल लगाएं

ऐलोवेरा का ठंडा और हीलिंग गुण इसे हीट रैश के लिए परफेक्ट बनाता है। ताजे ऐलोवेरा पत्ते से जेल निकालें और सीधे दानों पर लगाएं। इससे न सिर्फ जलन कम होगी बल्कि स्किन जल्दी ठीक होगी।

ढीले और सूती कपड़े पहनें

टाइट और सिंथेटिक कपड़े पसीना रोकते हैं और हीट रैश को और बढ़ा सकते हैं। गर्मियों में हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनने से हवा का प्रवाह बेहतर होता है और पसीना जल्दी सूखता है, जिससे घमौरी नहीं होती।

स्किन को सूखा और साफ़ रखें

हीट रैश का इलाज तभी जल्दी होगा जब त्वचा हमेशा साफ और सूखी रहे। बार-बार पसीना आने पर ताजे पानी से मुंह और शरीर धोएं, हल्के से पोंछें और पाउडर लगाएं। नमी और गंदगी से दूर रहना बहुत जरूरी है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...