काला पड़ गया है अंडरआर्म तो ऐसे पाएं छुटकारा
आपको अंडरआर्म्स डार्क होने के करणों के बारे में बताएँगे इसके साथ ही अगर आप अपने डार्क अंडरआर्म्स पर सब कुछ करके थक गये है तो बताये हुए इस उपाए से अपने डार्क अंडरआर्म्स को बाय बाय कर देंगी।
Dark Underarms Remedy: अगर स्लीवलेस ड्रेस पहनना काफी पसंद करती हैं, लेकिन अंडरआर्म्स के कालेपन के कारण आपको हिचक होती है, तो कहीं न कहीं आप अपनी इच्छाएं ज़रूर दबाती होंगी। अंडरआर्म्स के डार्क होने की वजह से स्लीवलेस ड्रेसेस को यूं ही अलमारी में पड़ न रहने दें। पहले तो आपको ये जानना ज़रूरी है कि आखिर अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह क्या है। अंडरआर्म्स के कालेपन के कई कारण होते है। आपको अंडरआर्म्स डार्क होने के इन कारणों के बारे में बताएँगे और इसके साथ ही अगर आप इससे छुटकारा पाने के लिए सब कुछ करके थक गए हैं, तो बताए हुए इस उपाए से अपने डार्क अंडरआर्म्स को बाय-बाय कर देंगी।
- अंडरआर्म्स को क्लीन करने के लिए कई तरीके अपनाए जाते है, जिनमें से एक तरीका है वैक्स। बहुत ज्यादा गर्म वैक्स यूज़ करने से भी आपके अंडरआर्म्स डार्क हो जाते हैं।
- अगर आप किसी हेयर रिमूवल क्रीम का यूज़ करते है, तो उसमें मौजूद हार्श केमिकल भी आपके अंडरआर्म्स को डार्क बनाती है।
- हेयर रिमूव करने के लिए अगर आप रेज़र का यूज कर रही है, तो वो आपके अंडरआर्म्स की ग्रोथ को काफी हार्ड करता है। इसके साथ ही आपके अंडरआर्म्स काले पड़ने लगते हैं।
- बहुत सी महिलाओं में हॉर्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी उनके अंडरआर्म्स डार्क होने लगते है।
- बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने और बहुत ज्यादा डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल की वजह से भी अंडरआर्म्स डार्क हो जाते है।
अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिलाएगा ये पैक

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आपको अंडरआर्म्स पर स्क्रब के साथ साथ घर में ही बने पैक का इस्तेमाल कर अपने अंडरआर्म्स को चमकदार बना सकती हैं। अंडरआर्म्स को चमकाने के लिए सबसे पहले स्क्रब बनाने के लिए आपको घर में ही मौजूद इनग्रीडिएंट्स को इकट्ठा करना है। इन इनग्रीडेंट्स में 2 चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच हल्दी पाउडर, चम्मच भर मलाई, एक चम्मच बेसन या ओट्स, 2 चम्मच शहद को ले लें।
ऐसे करें स्क्रब

सबसे पहले किसी क्लिज़र या साबुन और गुनगुने पानी से अंडरआर्म्स की स्किन को साफ करें। सारी चीज़ों को एक साथ मिक्स करें और स्क्रब तैयार करें।
इस स्क्रब को अंडरआर्म्स पर लगाएं। हल्के हाथों से इस मिश्रण से अपने अंडरआर्म्स की स्किन पर स्क्रबिंग करें। 10 मिनट की स्क्रबिंग के बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ करें।
हनी-लेमन पैक

अंडरआर्म्स के डार्कनेस को रिमूव करने के लिए बेसन और गुलाबजल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इससे, अंडरआर्म्स की स्किन को अच्छे से साफ कर लें।
एक दूसरे बर्तन में मलाई, नींबू का रस, हल्दी और थोड़ा-सा शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाकर तैयार करें और इस पेस्ट को पूरे अंडरआर्म्स की स्किन पर लगा लें। 15 मिनट तक इस पेस्ट को रखे और हल्का सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी या गीले तौलिए से पोंछकर साफ करें।