The right innerwear means everyday comfort
Healthy food with glucose meter and stethoscope on table.

Summary: इन सब्ज़ियों से ब्लड शुगर रहेगा संतुलित और स्वास्थ्य भी मजबूत

पालक, करेला, लौकी, ब्रोकोली, टर्निप और गाजर जैसी सब्ज़ियाँ ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें और डायबिटीज़ से जुड़े जोखिम को कम करें।

Vegetables for Sugar Control: लंबे समय तक बैठकर ऑफिस में काम करने और एक्सरसाइज के लिये पर्याप्त समय नहीं मिलने के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग शुगर की समस्या का सामना कर रहे हैं। सर्दियों में शुगर और बढ़ जाती है। इसलिए अगर आपको शुगर की समस्या है तो आप इसे नियंत्रित रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ ख़ास सब्ज़ियों को शामिल करें। इससे आपकी शुगर भी नियंत्रित रहेगी और स्वास्थ्य से संबंधित दूसरी समस्याएँ भी नहीं होंगी। जानते हैं इन सब्ज़ियों के बारे में- 

पालक

Spinach leaves bundles against white plateform
Spinach

पालक में आयरन के साथ ही विटामिन-ए और सी, फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्त्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में पालक को शामिल करते हैं तो इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।पालक में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट इंसुलिन रेजिस्टेंस पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे इंसुलिन सेंसटिविटी में संभावित सुधार हो सकता है। आप इसको साग, सूप या सलाद के रूप में खा सकते हैं।नाश्ते में इसके पराठे भी ले सकते हैं। 

करेला  

Fresh green bitter gourd (karela) close-up.
Fresh green bitter gourd (karela) close-up.

करेले में चरैनटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे यौगिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। करेले में मौजूद ये गुण इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ा सकते हैं और लीवर में ग्लूकोज के उत्पादन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

लौकी 

लौकी मधुमेह वाले लोगों के लिए उपयुक्त विकल्प है क्योंकि इसमेंं कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है और ज़रूरी मिनरल्स की प्रचुर मात्रा होती है। इसमें मात्र 12 कैलोरी होती है और फैट ना के बराबर होता है। इसके अलावा इसमेें फाइबर और विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं जो हमें बीमारियों से दूर रखते हैं। 

ब्रोकोली  

Fresh green broccoli florets.
Fresh green broccoli florets.

ब्रोकोली हाई-फाइबर, लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स और अपने एंटी-डायबिटीज गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें उपस्थित सल्फोराफेन एक प्रकार का आइसोथियोसाइनेट होता है जो ब्लड शुगर को कम करता है। ब्रोकोली में ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे यौगिक होते हैं जो इंसुलिन और उसकी सेंसटिविटी को बढ़ाते हैं।  

टर्निप  

कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के कारण टर्निप स्वास्थ्य के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। इसके सेवन से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कब्ज आदि रोगों में फायदा मिलता है। शलजम के अर्क में डायबिटिज को कम करने वाला गुण मौजूद होता है। यह इंसुलिन को बढ़ाकर ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।  

गाजर 

Fresh red carrot
Fresh red carrot

गाजर का सेवन डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बेहद फ़ायदेमंद है।फाइबर से भरपूर गाजर हमारे खून में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। एक नॉनस्टार्ची सब्जी होने की वजह से डायबिटीज के रोगी इसे खूब खा सकते हैं। बीटा कैरोटीन कंपाउंड इसमें खूब होता है। गाजर में upasthi शुगर आसानी से पच जाता है। इसलिए शरीर में मौजूद इंसुलिन की मात्रा को बरकरार रखने के लिए गाजर का सेवन जरूर करें। 

तो, अगर आपको भी शुगर की समस्या है तो अपनी डाइट में इन सब्ज़ियों को ज़रूर शामिल करें। 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...