गंवार और हीरा-21 श्रेष्ठ लोक कथाएं हिमाचल प्रदेश
Gwaar or Heera-Lok Kathae

भारत कथा माला

उन अनाम वैरागी-मिरासी व भांड नाम से जाने जाने वाले लोक गायकों, घुमक्कड़  साधुओं  और हमारे समाज परिवार के अनेक पुरखों को जिनकी बदौलत ये अनमोल कथाएँ पीढ़ी दर पीढ़ी होती हुई हम तक पहुँची हैं

एक महिला जी अपने को बहुत बड़ी चतुर कहाती थी। ऐसे तो कहावत है कि अपनी अक्ल और दूसरे का धन हमेसा अधिक ही लगते हैं। पर जी वह महिला तो ना घरवालों और न ही बाहर वालों को लेखे लगाती थी। पर असल में वह थी मिट्टी की माधो। एक दिन क्या हुआ कि उसे एक हीरा मिल गया। उसने देखा-भाला फिर अपनी अक्ल लगायी कि देखने को तो यह सुन्दर है ही खाने को तो पता नहीं कितना बढ़िया होगा। उसने आव देखा ना ताव, महाराज कोई पूछ-गिन नहीं की। उसने हीरा साग की हंडिया में डाला और उसे भी पका लिया। उसने सोचा कि आज साग इतना स्वादिष्ट होगा कि सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। बस फिर शाम को जिसने-जिसने साग खाया वह ही मर गया और वह महिला स्वंय भी मर गई। तो जी सयाने सच्च कहते हैं कि स्वयं को कोई समझ न आए तो दसरों की राय-सलाह अवश्य सुननी चाहिए। अगर बात मन को भा जाए तो मान लेनी न भाए तो छोड़ देनी है। एड़ी उठा कर कभी उंचे नहीं होते। बेअक्लों पर यह कथा कही जाती है।

भारत की आजादी के 75 वर्ष (अमृत महोत्सव) पूर्ण होने पर डायमंड बुक्स द्वारा ‘भारत कथा मालाभारत की आजादी के 75 वर्ष (अमृत महोत्सव) पूर्ण होने पर डायमंड बुक्स द्वारा ‘भारत कथा माला’ का अद्भुत प्रकाशन।’

Leave a comment