Summary: कैसे मॉडलिंग से स्पोर्ट्स एंकर बनीं संजना गणेशन? जानिए जसप्रीत बुमराह की पत्नी की अनसुनी कहानी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी संजना गणेशन भी अपने करियर में खास पहचान बना चुकी हैं।
Sanjana Ganesan Career: भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जहां खिलाड़ियों के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वहीं स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी सुर्खियों में आ गई हैं। मैच के दौरान स्टेडियम में उनकी मौजूदगी और बुमराह के लिए उनका सपोर्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, संजना गणेशन की पहचान सिर्फ बुमराह की पत्नी तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने करियर में खुद भी एक अलग मुकाम हासिल किया है। आइए जानते हैं कि संजना गणेशन क्या करती हैं और कैसे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
कौन है संजना गणेशन?
संजना गणेशन का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। वह एक पढ़े-लिखे परिवार से आती हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन बाद में उनका मन मॉडलिंग और मीडिया की तरफ हो गया। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जहां वह फाइनलिस्ट बनीं और उन्हें ‘Miss India Officially Gorgeous’ का खिताब भी मिला।
स्प्लिट्सविला में भी ले चुकी हैं हिस्सा
फिर इसके बाद संजना गणेशन ने रियलिटी शो MTV Splitsvilla में हिस्सा लिया। इस शो के दौरान उनका नाम कंटेस्टेंट अश्विनी कौल के साथ जोड़ा गया। दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही। एक एपिसोड में दोनों के बीच किस सीन भी दिखाया गया था, जिसके बाद संजना काफी सुर्खियों में आ गई थीं।
कैसे बन गईं स्पोर्ट्स एंकर
रियलिटी टीवी में नजर आने के बाद संजना गणेशन ने अपने करियर की राह बदल ली और स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा। आज वह टीवी होस्ट के साथ-साथ खेल से जुड़े शो भी होस्ट करती हैं। उन्होंने कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट और लीग में एंकरिंग की है। अपने प्रोफेशनल अंदाज और क्रिकेट की अच्छी समझ की वजह से वह स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग की जानी-मानी एंकर बन चुकी हैं।
कितनी है संजना गणेशन की नेट वर्थ?
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Sanjana Ganesan टीवी होस्टिंग और स्पोर्ट्स से जुड़े खास शो के लिए एक अपीयरेंस के लगभग 20 से 40 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। वह बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट, स्पोर्ट्स शो और इवेंट्स में एंकरिंग करती हैं। स्पोर्ट्स मीडिया में उनकी बढ़ती पहचान की वजह से उनकी कमाई भी काफी अच्छी है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है।
संजना और जसप्रीत की लव स्टोरी
आपको बता दें कि स्पोर्ट्स शो के दौरान संजना की मुलाकात भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हुई थी। काम के दौरान शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। बताया जाता है कि आईपीएल के समय जब संजना केकेआर के साथ काम कर रही थीं और बुमराह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे, तभी बुमराह ने होटल रूम की बालकनी में रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज किया। कुछ समय तक रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने मार्च 2021 में शादी कर ली और अब उनके एक बेटे हैं, जिसका नाम अंगद है।

