A woman wearing multi colour dress with sunglasses and open hair; A couple with Tiranga flag
Who is Aditi Hundia, Ishan Kishan's rumoured girlfriend?

Summary: जानें कौन हैं अदिति हुंडिया, जो नजर आईं ईशान किशन के साथ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के दौरान क्रिकेटर ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी चर्चा में रहीं। मैच के दौरान वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं।

Who is Aditi Hundia: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन ईशान किशन ने अपनी पारी से सबका ध्यान खींचा। जीत के बाद ईशान के साथ एक लड़की नजर आईं, जिनका नाम अदिति हुंडिया है। आइए जानते हैं कौन हैं अदिति हुंडिया। 

2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के ऐतिहासिक मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। लेकिन ईशान किशन ने तेज तर्रार अंदाज में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। उनकी इस पारी को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस के साथ एक खास व्यक्ति भी उत्साह के साथ उन्हें चीयर कर रहा था। इनका नाम अदिति हुंडिया है, जो एक मॉडल हैं। अदिति को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है। मैच के दौरान अदिति कई बार कैमरे में कैद हुईं और सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान अदिति हुंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों के साथ बैठी नजर आईं। उन्होंने लाल रंग का टॉप पहना हुआ था और पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया को उत्साह के साथ चीयर करती दिखीं। लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कैमरा कई बार उनकी तरफ गया, जिससे दर्शकों का ध्यान भी उनकी ओर गया। 

भारत द्वारा ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार और करीबी भी मैदान पर पहुंच गए। इसी दौरान अदिति भी अन्य खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ मैदान पर आईं। उन्होंने सबसे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ जीत का जश्न मनाया और बाद में ईशान किशन को गले लगाकर बधाई दी। यह खास पल मैदान में मौजूद फोटोग्राफर्स ने कैमरे में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली एक मॉडल और बिजनेसवुमन हैं। उनकी पढ़ाई जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल और इसके बाद वहीं के सेंट जेवियर्स कॉलेज से हुई। कॉलेज के दिनों से ही अदिति फैशन और मॉडलिंग में रुचि लेने लगी थीं। साल 2017 में अदिति ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनीं। इसके अगले साल उन्होंने मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब जीता और मिस इंडिया के रूप में मिस सुप्रानेशनल 2019 में भारत को रीप्रेजेंट किया। ब्यूटी पेजेंट्स में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने फैशन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्रांड्स के साथ काम किया।

अदिति ने कुछ साल पहले अपना फैशन और मेकअप लेबल शुरू किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके साढ़े तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिछले कुछ सालों से अदिति का नाम क्रिकेटर ईशान किशन के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। 

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...