how to be happy alone without friends and family
how to be happy alone without friends and family

Overview:

ऐसा नहीं है कि दोस्त न होना आपको असामाजिक बनाता है। बल्कि ऐसे लोग अकेलेपन को एंजॉय करते हैं। वे आजादी के साथ जीना पसंद करते हैं। अपनी खुशियों के लिए किसी पर निर्भर नहीं होते।

How to be Happy without Friends: यह बात सच है कि इंसान एक सामाजिक प्राणी है। ऐसे में उसकी खुशियां काफी हद तक परिवार और दोस्तों पर निर्भर है। लेकिन क्या आप दोस्तों के बिना भी खुश रह सकते हैं। जी हां, कुछ लोग दोस्तों के बिना भी जिंदगी को पूरी खुशियों और संतुष्टि के साथ जीते हैं। वे अपने दोस्त खुद होते हैं। अगर आप भी आसानी से दोस्त नहीं बना पाते तो आज जानते हैं बिना दोस्तों के खुश रहने का तरीका।

ऐसे समझें इस नई सोच को

ऐसा नहीं है कि दोस्त न होना आपको असामाजिक बनाता है।
It’s not that not having friends makes you antisocial.

ऐसा नहीं है कि दोस्त न होना आपको असामाजिक बनाता है। बल्कि ऐसे लोग अकेलेपन को एंजॉय करते हैं। वे आजादी के साथ जीना पसंद करते हैं। अपनी खुशियों के लिए किसी पर निर्भर नहीं होते। कुछ तरीके अपनाकर आप भी खुद के साथ खुश रहना सीख सकते हैं।

1. करें एकांत को एंजॉय

आज के समय में सच्चे दोस्त मिलना बहुत ​मुश्किल है। कई बार दोस्त आपके साथ सिर्फ स्वार्थ से जुड़ते हैं। यह भावना दिल दुखाने वाली होती है। ऐसे में अगर आप खुद से दोस्ती करना सीख लें तो खुश रह सकते हैं। सबसे जरूरी है अपने एकांत को एंजॉय करना। यह समझें कि अकेले रहने और अकेलापन महसूस करने में अंतर है। आप अपनी खुद की कंपनी को जीना सीखें। अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें।

2. अपने शौक को जीना सीखें

हर किसी का कोई न कोई शौक जरूर होता है। ऐसे में स्वार्थी दोस्तों के साथ समय बिताने से बेहतर है कि आप अपने शौक पर ध्यान दें। पेंटिंग, गार्डनिंग, ट्रेवल जैसे शौक में समय बिताएं। ये शौक आपको मानसिक शांति देते हैं। जब आप अपने पसंदीदा काम में समय बिताते हैं तो यह आपको आत्म संतुष्टि देते हैं।

3. अपनी स्वतंत्रता को जिएं

दोस्ती में आपको दोस्तों के साथ कुछ न कुछ समझौते करने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप हमेशा खुशियों के लिए किसी न किसी के साथ समझौते नहीं करना चाहते हैं तो अपनी स्वतंत्रता को जीना सीखें। यकीन मानिए स्वतंत्रता का आनंद ही अलग है। ऐसा करके आप अपनी मनमर्जी से योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के अनुसार अपना मन बदलने की जरूरत नहीं होती। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

4. सेल्फ केयर को दें प्राथमिकता

बिना दोस्तों के रहना उतना भी परेशान करना वाला नहीं है, जितना आप समझते हैं। यह आपके लिए सेल्फ केयर का एक रास्ता है। आप अपनी जरूरतों को समझ पाते हैं। साथ ही उन्हें पूरा करने पर फोकस करते हैं। आप बिना संकोच के अपनी पसंद से रेस्टोरेंट चुन सकते हैं। अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं, पसंद की जगह पर ​छुट्टियां बिता सकते हैं। आप जैसा चाहे वैसा एंजॉय कर सकते हैं।

5. बढ़ते हैं माइंडफुलनेस की ओर

जब आप अपने साथ खुश रहते हैं तो छोटी-छोटी खुशियों को जीना सीखते हैं। हर पल को एंजॉय कर पाते हैं। इससे जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है। आप रिश्तों का महत्व समझते हैं। सतही दोस्ती से बेहतर है कि आप अपनी खुशियों की खोज खुद करें। ऐसा करने से आप माइंडफुलनेस की ओर बढ़ते हैं। क्योंकि छोटी खुशियों को जी भर को एंजॉय करना भी एक कला है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...