A old man in blue collared kurta and white stole on his shoulder
Sunil Grover presented his Kader Khan impression on The Great Indian Kapil Show

Summary: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कादर खान के रूप में सुनील ग्रोवर का वीडियो

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में दिवंगत अभिनेता कादर खान की शानदार मिमिक्री कर सभी का दिल जीत लिया। उनकी चाल-ढाल और बोलने के अंदाज ने दर्शकों को कादर खान की याद दिला दी।

Sunil Grover as Kader Khan: टीवी और कॉमेडी की दुनिया में अपनी यूनिक एक्टिंग के लिए फेमस सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में लीजेंडरी एक्टर कादर खान की ऐसी झलक पेश की कि दर्शक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर कादर खान के अंदाज में स्टेज पर नजर आते हैं। 

“द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में सुनील ग्रोवर ने जिस तरह से कादर खान के स्टाइल को अपनाया, वह दर्शकों के दिल को छू गया। उनकी चाल-ढाल, बोलने का अंदाज और हाव-भाव इतने शानदार थे कि देखने वालों को ऐसा लगा मानो कादर खान की यादें फिर से जीवंत हो उठी हों। वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। शो में मौजूद गेस्ट के साथ-साथ दर्शकों ने भी इस पर खूब तालियां बजाईं। इस दौरान मंच पर वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन भी मौजूद थे। दोनों ने सुनील ग्रोवर की इस परफॉर्मेंस की बेहद प्रशंसा की।

कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके डेविड धवन सुनील ग्रोवर के इस प्रेजेंटेशन को देखकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए ताली बजाकर सुनील की तारीफ की। वहीं वरुण धवन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और सुनील ग्रोवर की परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने साथ में लिखा, “जब आप किसी की आत्मा को ही अपना लेते हैं, तो वह सिर्फ मिमिक्री नहीं रह जाती।”

People on social media also praised Sunil Grover a lot.
People on social media also praised Sunil Grover a lot.

सोशल मीडिया पर भी सुनील ग्रोवर की इस एक्टिंग को खूब सराहा गया। कई फिल्मी एक्टर्स ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए। एक्टर म्यूजिशियन राघव जुयल ने कमेंट करते हुए लिखा, “पाजी, आप लीजेंड हैं।” वहीं भूमि पेडनेकर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि वह कमाल के कलाकार हैं। इसके अलावा विजय वर्मा ने भी उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी परफॉर्मेंस शानदार थी। वहीं ईशान खट्टर ने उन्हें “बहुत शानदार” बताया।

इस एपिसोड में वरुण धवन और डेविड धवन अपनी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फिल्म को डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं, जो 5 जून को थिएटर में  रिलीज होने वाली है। इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 

“द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के सीजन 4 का फिनाले शनिवार को हुआ, जो दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था। इस दौरान शो में प्रियंका चोपड़ा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, अदिति राव हैदरी, विजय सेतुपति, सिद्धार्थ जाधव और ए. आर. रहमान जैसे कई चर्चित मेहमान शामिल हुए। इसके अलावा शो में एपी ढिल्लों, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विशाल भारद्वाज, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, खान सर, रवि किशन, मलाइका अरोड़ा और ओरी जैसे कई लोकप्रिय चेहरे भी नजर आए।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...