Overview:रूक गया है बालों का बढ़ना, 5 फूड खाते ही लंबे-घने होंगे बाल, फ्लैक्स करते-करते नहीं थकेंगे आप
बालों का बढ़ना रुक गया है और झड़ना भी नहीं थम रहा? इसका हल छुपा है आपकी थाली में। रिसर्च बताती है कि कुछ खास फूड्स जैसे अंडा, पालक, मेथी, नट्स और दही बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देकर ग्रोथ को फिर से एक्टिव करते हैं। रोज इन्हें खाइए और बिना केमिकल के पाएं नेचुरल, लंबे और घने बाल।
Hair Growth Foods: अगर आपके बालों का बढ़ना रुक गया है और वो पहले से ज्यादा पतले और कमजोर लगने लगे हैं, तो यह केवल हेयर ऑयल या शैंपू की गलती नहीं है। असली वजह अक्सर हमारे खाने-पीने की आदतों में छिपी होती है। बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए सिर्फ बाहर से देखभाल करना काफी नहीं होता, अंदर से भी पोषण देना बेहद जरूरी होता है। रिसर्च बताती है कि कुछ खास खाद्य पदार्थ बालों को जरूरी प्रोटीन, आयरन, विटामिन और फैटी एसिड्स देकर जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों की ग्रोथ को फिर से शुरू करते हैं।
अगर आप भी रोज़ बालों में फ्लैक्स कर-करके थक गए हैं, लेकिन फिर भी बाल बढ़ नहीं रहे, तो अब वक्त है अपने खाने पर ध्यान देने का। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में, जो बालों को अंदर से ताकत देंगे और उन्हें लंबा, घना और चमकदार बनाएंगे। ये बातें सिर्फ कहावत नहीं हैं, बल्कि वैज्ञानिक शोधों से साबित भी हो चुकी हैं। चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से फूड्स हैं, जिनसे आपका कॉन्फिडेन्स भी लौटेगी और आपके बालों की खूबसूरती भी।
अंडा: प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर

बालों की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी चीज होती है प्रोटीन, क्योंकि हमारे बाल लगभग पूरी तरह से प्रोटीन (केराटिन) से बने होते हैं। अंडा एक ऐसा आसान और सस्ता स्रोत है जिसमें प्रोटीन और बायोटिन दोनों अच्छी मात्रा में होते हैं। बायोटिन बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बाल उगाने में मदद करता है। रिसर्च के मुताबिक, जिन लोगों के शरीर में बायोटिन की कमी होती है, उनके बाल झड़ने लगते हैं और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। अंडे में मौजूद विटामिन ए, डी और ई बालों को चमकदार और हेल्दी बनाते हैं। रोज़ाना एक अंडा खाने से बालों को अंदर से पोषण मिलता है और उनका झड़ना धीरे-धीरे बंद होने लगता है।
पालक: आयरन और फोलेट से भरपूर
अगर आपके बाल रूखे, बेजान और पतले हो रहे हैं, तो हो सकता है इसकी वजह आयरन की कमी हो। पालक एक ऐसा सूपरफूड है जो आयरन, फोलेट और विटामिन C से भरपूर होता है। आयरन बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है, जिससे बालों को ऊर्जा और पोषण मिलते हैं। विटामिन C आयरन को अच्छे से सोखने में मदद करता है और कोलेजन बनने में भी सहायक होता है, जो बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। नियमित रूप से पालक का सेवन करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नए बाल उगने की प्रक्रिया तेज होती है।
मेथी दाना: छोटे बीज, बड़े फायदे

मेथी के दानों में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड होते हैं, जो बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देते हैं। आयुर्वेद में भी मेथी को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। रिसर्च बताती है कि मेथी बालों के झड़ने को कम करती है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। आप मेथी को रातभर भिगोकर अगली सुबह खाली पेट खा सकते हैं या उसका पाउडर बना कर दूध या दही में मिलाकर खा सकते हैं। ये बालों की ग्रोथ को नेचुरल तरीके से बढ़ाता है और बालों को मोटा व चमकदार बनाता है।
नट्स और सीड्स : हेल्दी फैट्स का खजाना
बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और अलसी (फ्लैक्स सीड्स) जैसे नट्स और सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन ई, जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों की नमी बनाए रखते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स स्कैल्प के इंफ्लामेशन को कम करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। हर दिन एक मुट्ठी नट्स या सीड्स खाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों में नेचुरल शाइन आती है।
दही: बालों के लिए नेचुरल प्रोबायोटिक
दही सिर्फ पेट के लिए ही नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन बी5 और विटामिन डी बालों को अंदर से पोषण देते हैं। साथ ही, दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है जो शरीर के भीतर बैक्टीरिया बैलेंस को सही करता है। इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है, जो बालों की सेहत के लिए जरूरी है। दही का सेवन रोज़ करने से बालों की ग्रोथ तेज होती है, डैंड्रफ की समस्या कम होती है और बाल मुलायम व मजबूत बनते हैं। आप चाहें तो दही को अपने हेयर मास्क में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
