Overview:
नॉर्मल और लो क्लास पुरुषों के बीच एक पतली रेखा होती है। अक्सर लोग इसका एहसास नहीं कर पाते हैं और अपना इंप्रेशन खराब कर बैठते हैं।
Behaviors that Ruin Relationships: हर युवती अपने सपनों के राजकुमार में या सच्चे दोस्त में कुछ खूबियां जरूर ढूंढती है। हालांकि नॉर्मल और लो क्लास पुरुषों के बीच एक पतली रेखा होती है। अक्सर लोग इसका एहसास नहीं कर पाते हैं और अपना इंप्रेशन खराब कर बैठते हैं। जी हां, पुरुषों की कुछ छोटी-छोटी आदतें उन्हें सबकी नजरों से गिरा सकती हैं। अगर आप भी अपना इंप्रेशन खराब नहीं करना चाहते तो इस लिस्ट पर जरूर ध्यान दें।
दिखावा करना लगता है बुरा

अक्सर लोग खुद को बड़ा दिखाने के लिए अपने पद, रुपए, पैसे और लग्जरी का प्रदर्शन करते हैं। वे सोचते हैं कि इससे लोग इंप्रेस होंगे। लेकिन असल में होता है इसका उल्टा। किताब ‘द थ्योरी ऑफ द लीजर क्लास’ के लेखक थोरस्टीन वेबलन के अनुसार जब लोग अपनी कमियों को छिपाने के लिए धन का दिखावा करते हैं तो यह उनकी असुरक्षा दिखाता है। यह अनजाने में उन्हें लोगों से दूर करता है। इसलिए दिखावे से ज्यादा चरित्र पर ध्यान दें।
दूसरों से बेहतर बनने की कोशिश
जिंदगी में किसी को अपना आदर्श मानना अच्छी बात है। लेकिन अगर आप हर किसी से बेहतर बनने की दौड़ में शामिल हैं तो यह खतरनाक है। ऐसे लोग हमेशा खुद को बाकी सब से बेहतर दिखाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है, जब आप खुद को कमतर समझते हैं। आपमें आत्मविश्वास की कमी होती है। ध्यान रखें आत्मविश्वास दूसरों की उपलब्धियों को कम आंकने से नहीं आता, बल्कि उन्हें पहचानने और सेलिब्रेट करने में है।
कभी पार न करें सीमाएं
हर इंसान को अपनी सीमाओं का सही ज्ञान होना चाहिए। यह स्वस्थ रिश्तों और सामाजिक संबंधों का एक बुनियादी पहलू है। हालांकि अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। जब कोई इंसान दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देता है तो यह ‘लो-क्लास’ लगता है। मनोवैज्ञानिक इसे प्रोक्सेमिक्स का उल्लंघन कहा जाता है। हालांकि इन सीमाओं के मापदंड हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकते हैं।
दूसरों से रखें सहानुभूति
दूसरों से सहानुभूति रखना, आपका वो गुण है जिसकी बदौलत आप सार्थक रिश्ते बना सकते हैं। यह गुण बताता है कि आप दूसरों की भावनाओं को समझते हैं। जब किसी इंसान में इसकी कमी होती है तो वह समाज से अलग-थलग नजर आता है। इसलिए हमेशा दूसरों की स्थिति समझने की कोशिश करें। इससे आप लोगों के दिल छू पाएंगे।
हमेशा रखें स्वच्छता का ध्यान
अगर आप सभी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर जरूर ध्यान दें। पर्सनल हाइजीन की बदौलत आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। नियमित रूप से ब्रश करना, नहाना, साफ प्रेस किए कपड़े, कटे हुए बाल, शेविंग कुछ ऐसी आदतें हैं, जो आपके लिए बहुत जरूरी हैं। इससे न सिर्फ आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, बल्कि लोग भी आप से प्रभावित होंगे।
हर समय न करें नकारात्मक बातें
हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई कमी और चिंता होती है। लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि आप हर समय नकारात्मक बातें करें। अगर आप हर समय नकारात्मक बातें करेंगे तो इससे आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है। इससे आप निराशावादी और लो क्लास नजर आते हैं।
न करें असभ्य व्यवहार
आपका असभ्य व्यवहार, आपकी पर्सनालिटी का सबसे नेगेटिव हिस्सा हो सकता है। इससे इसका इंप्रेशन तेजी से नीचे गिरता है। आप लोगों की नजरों में अपने लिए सम्मान खो सकते हैं। इसलिए कभी भी दूसरों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी न करें। उनके कामों को कमतर न बताएं। सभी वर्ग के लोगों से अच्छा व्यवहार करें।
