Online Consultations: क्या आप जानते हैं कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में नुक़सान करने के साथ साथ दुनिया को कई नई चीजें भी सिखाईं हैं। हालांकि वह चीजें पहले से दुनिया में थी लेकिन उनका प्रचलन अब बढ़ गया है जिनमे से ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेंसी भी एक है। इस सुविधा की जरूरत आम जनता को आज के समय में बहुत है। चाहे वह कोरोना का डर हो या फिर एक व्यस्त दिनचर्या, हम डॉक्टरों के पास या अस्पतालो में जाने में संकोच करते हैं। परंतु यदि आप को घर बैठे ही डॉक्टरों की कंसल्टेंसी की सुविधा मिल जाए तो इससे उत्तम क्या ही हो सकता है। अतः कुछ वेबसाइट्स ऐसी हैं जो आप को ऑनलाइन डाक्टरी सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। आइए जानते हैं उन वेबसाइटों के बारे में।
आस्क अपोलो:
अपोलो की सुविधा बहुत ही विश्वसनीय एवं बहुत उत्तम गुणवत्ता वाली सुविधाओं में से एक मानी जाती हैं। यहां आप को हजार से अधिक डॉक्टर्स मिलेंगे जो 80 से अधिक चीजों के विशेषज्ञ होंगे। आप अपोलो की सुविधाओं का लुत्फ के किसी भी कोने में और किसी भी समय उठा सकते हैं। आप वीडियो कॉल या वॉइस कॉल के माध्यम से डॉक्टरों से जुड़ सकते हैं। और यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।
1 mg ऑनलाइन कंसल्टेंसी:
यह सुविधा आप को जियो सावन ऐप पर भी उपलब्ध होगी। यह सुविधा विश्वसनीय है और यहां ढेर सारे प्रमाणित डॉक्टर उपलब्ध हैं जो आप को बहुत अच्छी क्वालिटी की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसका प्रयोग करना भी बहुत आसान है। अस्पतालों में जाकर लंबी लाइन में लगने से अच्छा है आप ऑनलाइन डॉक्टर की सुविधा का लाभ उठाएं। यहां आप जब चाहें तब अपनी डॉक्टर के साथ की गई चैट को डिलीट भी कर सकते हैं। यहां सुविधा लेने के लिए आप को 50 रूपए भरने होंगे।
केयर फिट:
यहां आप को विभिन्न प्रकार की एडवांस सुविधाएं मिलेंगी जिनमें गायनेकोलॉजिस्ट एवं ऑर्थो भी शामिल है। आप अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का अलग से प्लान भी ले सकते हैं जैसे वेट लॉस प्लान या डायबिटीज प्लान इत्यादि। शुरुआत के 8 दिनों तक आप किसी भी डॉक्टर की सुविधा मुफ्त में ले सकते हैं। सभी डॉक्टर प्रमाणित हैं और विश्वास करने योग्य हैं।
डॉक्स ऐप:
यह बहुत ही प्रचलित ऐप है। इस ऐप पर 500 से अधिक डॉक्टर उपलब्ध हैं। अब तक इसको 80 हजार से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और 15 हजार से अधिक लोगों ने इस ऐप के माध्यम से अपने डॉक्टर से सलाह भी ली है। सामान्यतः डॉक्टर की फीस 150 से 200 रूपए के बीच होती है। यहां आप को तीन प्रकार के ऑप्शन मिलेंगे जिनमें लैब टेस्ट, दवाइयां व स्वास्थ्य टिप्स शामिल हैं।
डॉक ऑनलाइन:
इस ऐप की सहायता से आप डॉक्टर से एक समय पर 150 रूपए में एक बार ही सलाह ले सकते हैं। दुबारा सलाह लेने के लिए आप को दुबारा फीस देनी होगी। इसमें दवाइयों की डिलीवरी, डॉक्टर की सलाह व डायग्नोस्टिक सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ साथ आप अपनी सेहत का रिकॉर्ड भी मुफ्त में रख सकते हैं। इसके अलावा आप 399 रूपए में एक महीने की सदस्यता भी ले सकते हैं जिसके अन्तर्गत आप अपने परिवार वालों व अपने लिए अनलिमिटेड कंसल्टेंसी का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
