Summary: विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर बोलीं रश्मिका, सच्चा प्यार वही जो आजाद महसूस कराए
रश्मिका मंदाना हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट पढ़कर भावुक हो गईं। इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए रश्मिका ने कहा कि सच्चा प्यार वही होता है जो आपको आजादी दे और अपने होने का एहसास कराए।
Rashmika Emotional Note: हाल ही में एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं। दरअसल, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने और विजय के रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट पढ़ा, तो वह बेहद इमोशनल हो गईं। इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि हमें ऐसे प्यार को चुनना चाहिए, जो हमें आजाद करे।
क्या है इस पोस्ट में कि रश्मिका हुईं इमोशनल
Sometimes the most honest proof of love is simply admiration.
— Dhamini (@suryaakantham) March 8, 2026
Watching @iamRashmika look at @TheDeverakonda reminded me of that. So I wrote about it ❤️
link – https://t.co/DeXnbyDSXk pic.twitter.com/AnjGWzPk8Y
दरअसल, हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने रश्मिका और विजय के रिश्ते को लेकर एक इमोशनल नोट लिखा था। इस पोस्ट में आज के समय में प्यार की अहमियत और सच्चे रिश्तों की बात की गई थी। पोस्ट में यह भी कहा गया कि कई बार प्यार को साबित करने के लिए बड़े-बड़े शब्दों की जरूरत नहीं होती, बल्कि किसी के प्रति सच्चा सम्मान और प्रशंसा ही सबसे ईमानदार प्यार का रूप होती है।
जब रश्मिका मंदाना की नजर इस पोस्ट पर पड़ी तो वह काफी भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिएक्शन देते हुए कहा कि काफी समय बाद किसी ने उनके बारे में कुछ ऐसा लिखा है जिसने उन्हें भीतर तक छू लिया।
क्या लिखा रश्मिका ने?
I have never become so emotional reading something written about me this much in a long long time..
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) March 8, 2026
There is so much I want to say but so little I can say.
I am finding my own room and that’s a journey I am so grateful for..
Thankyou for recognising it..❤️
About love all I… https://t.co/f7W5vv0UJ5
रश्मिका ने अपने मैसेज में लिखा कि उन्होंने लंबे समय से अपने बारे में लिखी किसी बात को पढ़कर इतना इमोशनल महसूस नहीं किया था। उनके मन में बहुत कुछ कहने की इच्छा थी, लेकिन शब्द कम पड़ रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी में खुद को समझना और अपने लिए एक जगह बनाना एक खूबसूरत यात्रा है और वह इस सफर के लिए बेहद आभारी हैं।
प्यार के बारे में रश्मिका ने कही खास बात
रश्मिका ने इस मौके पर प्यार को लेकर अपनी सोच भी शेयर की। उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार वही होता है जो आपको आजादी दे, जो आपको अपने होने का एहसास कराए। उनके अनुसार, रिश्ते में सबसे जरूरी बात यह है कि दोनों लोग एक-दूसरे को समझें और एक-दूसरे की पहचान और सपनों का सम्मान करें। उन्होंने अपने फैंस को भी यही सलाह दी कि जिंदगी में ऐसा प्यार तलाश करें जो आपको मजबूत बनाए और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
अवॉर्ड जीतने पर विजय ने जाहिर किया था गर्व
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने करियर में भी शानदार दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म “द गर्लफ्रेंड” में शानदार एक्टिंग के लिए तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि पर उनके पति विजय देवरकोंडा ने रश्मिका की अवॉर्ड वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें उन पर बहुत गर्व है। विजय का यह मैसेज देखकर रश्मिका ने प्यार भरे अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब विजय को उन पर गर्व होता है।
फरवरी में हुई थी रश्मिका और विजय की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने हैदराबाद में अपने फिल्मी दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन भी रखा।

