different types plants in different pots

Summary: वास्तु और डेकोर दोनों के लिए परफेक्ट हैं ये 10 पौधे, घर में लाएंगे पॉजिटिविटी

सजावटी पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को सकारात्मक और मन को शांत भी रखते हैं।
सकुलेंट्स, स्नेक प्लांट, मोंस्टेरा और नियोन मनी प्लांट जैसे इंडोर पौधे कम देखभाल में घर को स्टाइलिश और फ्रेश बना सकते हैं।

Low Maintenance Indoor Plants: पौधे सिर्फ़ हमारे घर की शोभा ही नहीं बढ़ाते हमारे मन को भी अच्छा रखते हैं। यह पेड़-पौधे होम गार्डनों की शोभा बनकर पूरे वातावरण में महकते हैं और हमारे मन को आनंदित कर देते है। घर में गार्डन बनाने और पेड़ लगाने का एक और फायदा यह है कि वे वास्तु-फेंगशुई के प्रभाव को भी बढ़ा देते हैं। इनका सकारात्मक प्रभाव हमें स्वास्थ्य रखता है और ये हमारे घर में खुशियां लाते हैं। 

यदि अपने घर में इस वक़्त किचन अथवा बालकनी गार्डन तैयार कर लें तो यह अच्छे से सर्वाइव कर जाते हैं और इनकी ग्रोथ अच्छी होती है। कुछ शोध तो यहाँ तक कहते हैं कि यह पेड़ पौधे जैविक तत्वों को बहुत अच्छी तरह से संचारित करते और पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। इसलिए, अपने घर के खाली हिस्सों में पौधे लगाने का चलन है।  

आइए जानते हैं अपने घर की बगिया को ख़ूबसूरत बनाने के लिए कौन-से सजावटी पौधे लगायें 

1 – सकुलेंट्स

पिछले कुछ सालों में सकुलेंट्स को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है। इस पौधे ने हमारे घरों में तेज़ी से अपनी जगह बनाई है। लेकिन सकुलेंट्स को लगाने के साथ साथ इसकी देखभाल की सही जानकारी होनी ज़रूरी है। ऐसा पाया गया है कि सही जानकारी नहीं होने की वजह से ज़्यादातर पौधे मर जाते है। आपके पास इनकी देखभाल की थोड़ी सी जानकारी है तो ये वे पौधे हैं जो सालों साल चलते हैं। 

2 – वाइरिगेटेड रबर प्लांट

रबर प्लांट प्लांट को लगाना और देखभाल करना दोनों ही आसान है। यह एक ऐसा पौधा है जो कम धूप और पानी में भी आसानी से उग आता है। यही वजह है कि यह हमारे यहाँ ज़्यादातर घरों में आसानी से दिख जाता है। रबर प्लांट की प्लेन डार्क ग्रीन कलर लोगों के बीच काफी पापुलर है। लेकिन अब लोग चितकबरे रबर प्लांट तेज़ी से ट्रेंड में आ रहे हैं, इनका कलर लोगों को आकर्षित कर रहा है, लोग अपने घरों में लगा रहे हैं। 

3 – फ़ीडल लीफ फिग ट्री

Fig plants thrive indoors, giving sweet fruit through winter.
Fig plants thrive indoors, giving sweet fruit through winter.

फ़ीडल लीफ फिग ट्री भारत ही नहीं बल्कि यूरोप और अमेरिका में भी काफ़ी पॉप्युलर है। यदि आप यूरोपियन और अमेरिकी घरों को देखेंगे तो फ़ीडल लीफ फिग ट्री आसानी से आपको दिख जाएँगे। यह सजावट के तौर पर लगाया जाने वाला एक बेहद ख़ास पौधा है। इसकी लम्बाई 2 से 10-12 फुट तक होती है, इसकी बड़ी पत्तियाँ लोगों को दूर से ही अपनी तरफ़ आकर्षित करती हैं। 

4 – सिलिन्डर स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आपकी घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के साथ साथ आपके घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने का भी काम करता है। इसलिए इसे यदि आप अपने घर के अंदर रखते हैं तो दोहरा फ़ायदा है। वैसे तो रबर प्लांट की सभी शेड अच्छी लगती है लेकिन सिलिन्डर स्नेक प्लांट बेलन के आकार का होने के कारण सबसे अलग दिखता है और आपके घर की ख़ूबसूरती को अलग लूक देता है। 

sansevieria cylindrica snake plants in pots
sansevieria cylindrica

5 – मोंस्टेरा

मोंस्टेरा हमारे भारतीय घरों के लिए एक तरह से नया पौधा है लेकिन धीरे धीरे हर जगह पर दिखने लगा है और दिन प्रतिदिन इसकी पॉप्युलैरिटी बढ़ भी रही है। यह देखने में काफ़ी ख़ूबसूरत और आकर्षक लगता है। ऐसे में यदि हम अपने घर को ख़ूबसूरत दिखाने के साथ साथ कुछ अलग दिखाना चाहते हैं तो क्यों ना अपने घर अथवा बालकनी में इसको जगह दें, यह हमारे लिविंग रूम में लगाने के लिए भी अच्छा है।

6 – कैक्टस

कैक्टस एक बहुत ही प्रसिद्ध पौधा है, यह हमारे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पॉप्युलर है। यह ख़राब मौसम और परिश्त्हितियोन में भी अच्छी तरह से सर्वाइव कर जाता है। इसलिए घर के बाहर हर कहीं आपको दिख जाता है, लेकिन घर के अंदर भारतीय घरों में लगाना नहीं पसंद किया जाता है। क्योंकि कैक्टस में छोटे-छोटे काँटे होते हैं जो बच्चों को लग सकते हैं। लेकिन अब यह धीरे धीरे घरों के अंदर भी अपनी जगह बना रहा है। 

cactus plants in white pots
cactus plant for home

7 – पीलिया

पीलिया एक ऐसा पौधा है जिसे विशेष रूप से घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने और आकर्षक लूक देने के लिए लगाया जाता है। इसकी गोल पत्तियाँ देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। यदि हम इसे किसी खूबसूरत पॉट में रखें तो यह बहुत ही खिल जाता है। इसे आप अलग अलग तरह के पॉट के साथ अपने घर के अंदर स्टाइलिश लूक दे सकते हैं, इसके आकर्षण से शायद ही किसी की नज़र बच जाए। 

8 – ज़ीज़ी प्लांट

जिज़ी प्लांट की सबसे ख़ास बात यह कि यह बहुत ही आसानी से हमारे घरों के अंदर लग जाता है। यह कम धूप और पानी में भी अच्छे से लग और ग्रो कर जाता है। यह एक बार अगर आपने अपने घर में लगा लिया तो इसके बल्ब से आगे मल्टिप्लाई करते रहें। एक तरह से हम यह समझ सकते हैं कि यह हमारे घरों के अनुकूल पौधा है जो लगने के बाद हमारे घर की ख़ूबसूरती को बढ़ा देगा। 

9 – पेंसिल कैक्टस

पेंसिल कैक्टस के नाम में कैक्टस लगा है तो आपको लग रहा होगा कि इसमें भी काँटा होता होगा पर ऐसा नहीं है। पेंसिल कैक्टस में कांटा बिल्कुल भी नहीं होता है। यह पेंसिल जैसा दिखता है इसलिए इसका नाम पेंसिल कैक्टस पड़ गया। यह समय के साथ कई फीट तक बढ़ जाता है जिसकी वजह से बालकनी के कॉर्नर के लिए बेस्ट प्लांट माना जाता है। यह कटिंग से बहुत आसानी से उगाया जा सकता है। 

10 – नियोन मनी प्लांट

मनी प्लांट बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय पौधा है। यह बहुत ही समय से हमारे घर के अंदर की शोभा बढ़ाने का काम कर रहा है लेकिन अब बाज़ार में इसके कई शेड्ज़ दिखने लगे हैं। इसी में से एक है नियोन मनी प्लांट जो हल्का हरा और धानी रंग का होता है। इसमें धारियाँ नहीं होती और काफ़ी आकर्षक दिखता है। आप इसे नर्सरी से ख़रीदकर या फिर अपने घर में ही कटिंग करके लगा सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...

Leave a comment